scriptSRK से लेकर बिग बी समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने फैंस को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, जानिए किसने क्या कहा.. | Amitabh, Shah Rukh Khan and more celebs wish fans on 71st Republic Day | Patrika News
बॉलीवुड

SRK से लेकर बिग बी समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने फैंस को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, जानिए किसने क्या कहा..

71st Republic Day: बिग बी, शाहरुख खान,अदनान सामी से लेकर तमाम बॉलीवुड हस्तियों ने लोगों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

नई दिल्लीJan 26, 2020 / 11:57 am

Vivhav Shukla

republic_day_2.jpg
नई दिल्ली। भारतीयों के लिए आज दिन ( Republic Day 2020) किसी त्योहार से कम नहीं है। पूरा देश तीरंगे को सलाम कर रहा है।देश की राजधानी दिल्ली के राजपथ (rajpath) पर भारत की सैन्य और सांस्कृतिक का मनमोहक नजारा देखने को मिल रहा है।सभी लोग देशभक्ति के रंग में सराबोर हैं। लोग एक दूसरे को बधाईयां भी दे रहे हैं। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स देशवासियों को गणतंत्र दिवस( Republic Day) की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस खास मौके पर अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर, तापसी पन्नू और अदनान सामी से लेकर तमाम बॉलीवुड हस्तियों ने लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। चलिए जानते हैं किसके क्या कहा है….
https://twitter.com/SrBachchan/status/1221160959617552385?ref_src=twsrc%5Etfw
फिल्म जगत के शंहशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ट्वीट कर एक फोटो शेयर की। जिसमें वे सैल्यूट करते नज़र आ रहे हैं। बिग बी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि ‘गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद।’

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए फोटो साझा करते हुए लिखा- ‘संघर्ष के बिना कुछ भी सुंदर नहीं होता है। आइए उस संघर्ष को याद करें, जिसने हमें यह खूबसूरत दिन दिया। सभी को #HappyRepublicDay।’
https://twitter.com/hashtag/HappyRepublicDay?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
अनुपम खेर ने वीडियो पोस्ट कर सभी भारतवासियों गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। माधुरी दीक्षित ने सभी को इस अवसर की ढेर सारी बधाई देते हुए रिपब्लिक डे की शुभकामनाएं दी है। हाल ही में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित हुए अदनान सामी ने तिरंगे के साथ तस्वीर साझा करते हुए लोगों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामना दि है। वरुण धवन ने तिरंगा लहराते हुए अपनी फोटो शेयर कर फैंस को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है।
https://twitter.com/hashtag/HappyRepublicDay2020?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/RepublicDayIndia?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/RepublicDay?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
View this post on Instagram

#happyrepublicday🇮🇳

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

https://twitter.com/airvistara?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/JaiHind?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/HappyRepublicDay?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Entertainment / Bollywood / SRK से लेकर बिग बी समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने फैंस को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, जानिए किसने क्या कहा..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो