28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Angrezi Medium Trailer: ‘अंग्रेजी मीडियम’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 3 साल बाद इरफान खान की वापसी

इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान और लंदन में हुई है। यह साल 2017 में आई हिट फिल्म 'हिंदी मीडियम' का सीक्वल है। 'अंग्रेजी मीडियम' का डायरेक्शन और निर्देशन होमी अदजानिया .....

2 min read
Google source verification
Angrezi Medium Trailer

Angrezi Medium Trailer

अभिनेता इरफान खान की अपकमिंग मूवी 'अंग्रेजी मीडियम' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें उन भारतीय बच्चों की परेशानी को उजागर किया है जो विदेश पढ़ाई करने जाते हैं। फिल्म का ट्रेलर दमदार है। इसमें करीना कपूर खान, राधिका मदान, दीपक डोबरियाल, डिंपल कपाड़िया, रणवीर शौरी और किकु शारदा भी अहम रोल में नजर आएंगे। राधिका, इरफान की बेटी का किरदार निभाएंगी। वहीं करीना पहली बार बड़े पर्दे पर पुलिस ऑफिसर बनेंगी।

इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान और लंदन में हुई है। यह साल 2017 में आई हिट फिल्म 'हिंदी मीडियम' का सीक्वल है। 'अंग्रेजी मीडियम' का डायरेक्शन और निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं। इसके निर्माता दिनेश विजान हैं। यह फिल्म 20 मार्च को रिलीज होगी।

वहीं हाल ही इरफान की को-स्टार राधिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया था। जिसमें इरफान अपने फैंस को एक इमोशनल संदेश देते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा- 'हैलो भाइयों-बहनों, नमस्कार। मैं इरफान। मैं आज आपके साथ हूं भी और नहीं भी। यह फिल्म अंग्रेजी मीडियम मेरे लिए बहुत खास है। यकीन मानिए, मेरी दिली ख्वाहिश थी, इस फिल्म को उतनी ही प्यार से प्रमोट करूं, जितने प्यार से बनाया है। लेकिन मेरे शरीर के अंदर कुछ अनवॉटेड मेहमान बैठे हुए हैं।'