6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तृप्ति डिमरी ने इस तरह तय किया एक्ट्रेस से ‘नेशनल क्रश’ बनने का सफर, हुआ खुलासा

National Crush Tripti Dimri: एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी फिल्म 'एनिमल' से खूब चर्चाओं में आई। एक्ट्रेस ने लोगों का दिल इस कदर जीता की वह नेशनल क्रश बन गई। वहीं अब तृप्ति डिमरी का नेशनल क्रश बनने का राज सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Chaube

Feb 03, 2024

tripti_dimri_national_crush.jpg

National Crush Tripti Dimri: एक इंटरव्यू के दौरान 'एनिमल' के मार्केटिंग हेड वरुण गुप्ता ने हाल ही में इस बात पर जोर दिया कि तृप्ति डिमरी का अपनी को-एक्टर रश्मिका मंदाना की जगह "नेशनल क्रश" बनना अनएक्सपेक्टेड था और ऐसा पहले से प्लॉन नहीं किया गया था।

मार्केटिंग हेड ने खोला राज
मार्केटिंग हेड वरुण गुप्ता ने कहा "अगर कोई कहेगा, 'तृप्ति' तो मैं हंसूंगा एक कैमियो भूमिका के लिए डिमरी का नेशनल क्रश बनने का प्रिडिक्शन किया गया था।' बात सिर्फ इतनी है कि निर्देशक ने जिस तरह से उन्हें फिल्म में प्रेजेंट किया, उसे सफलता मिली। मुझे लगता है कि प्री-टीज़र ही फिल्म का डायरेक्शन तय करता है। बस प्री-टीज़र में एक्शन था, उसके बाद ट्रेलर में बस थोड़ा-थोड़ा एक्शन था। इसलिए इससे कम्पैन को किसी भी अन्य चीज से ज़्यादा फ़ायदा हुआ। इसका बहुत सारा क्रेडिट हमारे जारी किये गए लास्ट ट्रेलर को भी जाता है। स्ट्रैटेजी फिल्म की रिलीज से सिर्फ 10 दिन पहले इसे रिलीज करने की थी, जो कि बहुत कम फिल्में करती हैं।''

तृप्ति को मिला 'एनिमल' से फेम
फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की जर्नी श्रीदेवी की फिल्म मॉम में एक छोटी सी भूमिका के साथ शुरू हुई, इसके बाद उन्होंने पोस्टर बॉयज़, लैला मजनू, बुलबुल और काला जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, 'एनिमल' में उनकी सफल भूमिका ने उन्हें पॉपुलर किया।


यह भी पढ़ें: नहीं रहे ये मशहूर एक्टर, 76 की उम्र में ली आखिरी सांस,‘रॉकी’ से कमाया नाम