वीडियो में अंशुला जिम में नजर आ रही है, लेकिन इस वीडियो की खास बात ये है कि इसको साझा करने से पहले अंशुला को करीबन 65 हजार बार सोचना पड़ा था. जी हां, आप भी हैरान रह गए ना सुनने के बाद. दरअसल, अंशुला के इस वीडियो को शेयर करने से पहले एक बॉडी पार्ट को लेकर काफी कंफ्यूज थी कि इस वीडियो को शेयर करें या नहीं. इस वीडियो को साझा करते हुए अंशुला अपने हाथ के झूलती हुई त्वचा के बारे में बात कर रही हैं. वो बता रही है कि पहले इसकी वजह से कितनी नर्वसनेस होती थी, लेकिन अब इसको दिखाने का कोई बहाना नहीं छोड़तीं.