25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार चुनाव: Anubhav Sinha का दावा- बीजेपी ने कॉपी किया मेरा गाना, पर नहीं जाउंगा कोर्ट

अनुभव सिन्हा ( Anubhav Sinha ) ने एक ट्वीट में अपना स्टेटमेंट शेयर कर दावा किया,' बीजेपी बिहार चुनाव ( Bihar Election ) के लिए एक कैंपेन सॉन्ग लेकर आई है। यह गाना मेरे छह सप्ताह पहले रिलीज सॉन्ग 'बम्बई में का बा'की साफ कॉपी है। ऐसा गाना जिसके मेरे पास 100 प्रतिशत कॉपीराइट है।'
2 min read
Google source verification
बिहार चुनाव: अनुभव सिन्हा का दावा— बीजेपी ने कॉपी किया मेरा गाना, नहीं जाउंगा कोर्ट

बिहार चुनाव: अनुभव सिन्हा का दावा— बीजेपी ने कॉपी किया मेरा गाना, नहीं जाउंगा कोर्ट

मुंबई। फिल्ममेेकर अनुभव सिन्हा ( Anubhav Sinha ) का कहना है कि उनके भोजपुरी रैप सॉन्ग 'बंबई में का बा' ( Bambai Mein Ka Ba Rap Song ) को बीजेपी ने बिहार चुनाव ( Bihar Election ) प्रचार के लिए कॉपी किया है। इस संबंध में जारी एक स्टेटमेंट में अनुभव ने इस मामले को कोर्ट नहीं ले जाने और पार्टी समर्थकों के उन्हें यह बोलेने के लिए ट्रोल नहीं किए जाने की उम्मीद जताई है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड प्रोडक्शन हाउसेज ने किया चैनलों पर केस, Kangana Ranaut बोलीं- मुझ पर भी केस कर दो, जब तक जिंदा हूं...

मेरे पास 100 प्रतिशत कॉपीराइट'

अनुभव ने एक ट्वीट में अपना स्टेटमेंट शेयर कर दावा किया,'मैं इसे ना नहीं कह सकता। अगर मैं नहीं कहूंगा, तो मुझे मुझसे समस्या हो जाएगी। मेरे दोस्तों ने चुप रहने को कहा और मैं उनसे भी प्यार करता हूं। लेकिन... बीजेपी बिहार चुनाव के लिए एक कैंपेन सॉन्ग लेकर आई है। यह गाना मेरे छह सप्ताह पहले रिलीज सॉन्ग 'बम्बई में का बा'की साफ कॉपी है। ऐसा गाना जिसके मेरे पास 100 प्रतिशत कॉपीराइट है।'

उन्होंने आगे लिखा,'बीजेपी एक पार्टी है जो इस देश पर शासन करती है और बौद्धिक सम्पदा अधिकारों के सम्मान का ऐसा बुरा उदाहरण पेश करती है। किसी ने भी मेरी अनुमति के लिए मुझसे सम्पर्क नहीं किया। आदर्श संसार में, इसका उनको पैसा देना पड़ता जिसे वे आसानी से दे सकते हैं। मेरा विश्वास है कि उन्होंने क्यों नहीं दिए इसके पीछे कोई कारण होगा। मुझे यह विश्वास करने में खुशी है कि सीनियर मेंबर्स से चूक हुई है और मुझे इसे जाने देने की खुशी है। साथ ही, यह मेरे संसाधनों और शक्तियों के बाहर है कि मैं इसे कोर्ट में ले जाउं। हां, मुझे यह कहना पड़ा। मैं केवल यही उम्मीद करता हूं कि उनके समर्थक मुझे ऐसा कहने पर ट्रोल ना करें। आपका धन्यवाद।'

यह भी पढ़ें: Adah Sharma ने पहनी 'फूलवाली ड्रेस', फैंस बोले- बकरियों से दूर रहना, अदा का जवाब दिल जीत लेगा

हिट हुआ भोजपुरी रैप सॉन्ग

अनुभव के भोजपुरी रैप सॉन्ग 'बंबई में का बा' को अभिनेता मनोज वाजपेयी पर फिल्माया गया है। कुछ ही हफ्ते पहले इसे लॉन्च किया गया। यूट्यूब पर इस गाने को 70 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। मनोज ने इस रैप को अपनी आवाज दी है। अनुभव ने वीडियो डॉयरेक्ट किया है। संगीत अनुराग साइकिया ने दिया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग