scriptबिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने पर भड़कीं अनुष्का शर्मा, कहा-‘मैं आपकी ब्रांड एंबेसडर नहीं हूं, फोटो हटाइए’ | anushka sharma get angry on clothing brand puma for using her image without permission company exposed actress | Patrika News

बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने पर भड़कीं अनुष्का शर्मा, कहा-‘मैं आपकी ब्रांड एंबेसडर नहीं हूं, फोटो हटाइए’

Published: Dec 20, 2022 10:22:04 am

Submitted by:

Shweta Bajpai

बॉलीवुड की बोल्ड और बिंदास एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। हालांकि वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अब उनका एक पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

anushka sharma

anushka sharma

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने बेबाकपन के लिए जानी जाती हैं। ये बिना झिझके लोगों की क्लास लगा देती हैं। एक बार फिर आदाकारा ने कुछ ऐसा ही किया है। उनका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने एक स्पोर्ट्स ब्रांड की क्लास लगाई है।
अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया के जरिए एक स्पोर्ट्स ब्रांड पर नाराजगी जाहिर की है। बिना उनकी परमिशन के उनकी फोटो इस्तेमाल करने पर अदाकारा झल्ला गई हैं।

अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘बिना परमिशन के आप किसी भी ब्रांड पब्लिसिटी के लिए मेरे फोटोज का यूज नहीं कर सकते। क्योंकि मैं आपकी कंपनी की ब्रांड एंबेसडर नहीं हूं। कृपया इसे हटा लें।’
यह भी पढ़ें

फीफा देखने पहुंचे आलिया और रणबीर

https://twitter.com/AyanshMishra3/status/1605063061668143104?ref_src=twsrc%5Etfw
एक स्पोर्ट्स ब्रांड बनाने वाली कंपनी ने सीजन सेल के लिए अनुष्का के पिक्चर्स को बिना उनके परमिशन के यूज कर लिया। इसी बात को लेकर अनुष्का लाल पीली हो गईं और उन्होंने सोशल मीडिया पर कंपनी को सुना दिया।

मजे की बात ये है कि जिस स्पोर्ट्स कंपनी पर अनुष्का ने नाराजगी जाहिर की है, उस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर उनके पति और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली हैं। विराट ने अनुष्का के नाराजगी वाले पोस्ट को लाइक भी किया है। हालांकि अभी तक इस पोस्ट को हटाया नहीं गया है।
https://twitter.com/AyanshMishra3/status/1605063321714954240?ref_src=twsrc%5Etfw
इसके बाद प्यूमा इंडिया ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो कॉन्ट्रैक्ट के लग रहे हैं। उस पर लाल रंग से लिखा है- कॉन्फिडेंशियल। साथ ही कैप्शन में लिखा है- हेलो अनुष्का शर्मा, हमें जल्द ही संपर्क करना चाहिए था! क्या हमें चीजों को अगले स्तर पर ले जाना चाहिए?

अब इस पोस्ट को एक्ट्रेस ने शेयर किया और उस पर लिखा- अब तो मैं इस पर सो जाऊंगी। वहीं, ये सब देखने के बाद फैन्स का माथा भी चकरा गया। उन्होंने कमेंट सेक्शन में इस पूरे मामले को प्रमोशनल बता रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो