
Anushka Sharma shares unseen images on father's day
नई दिल्ली। हर साल 20 जून को दुनियाभर में फादर्स डे मनाया जाता है। आज के हर कोई अपने पिता के प्रति प्यार और सम्मान व्यक्त करते हैं। साथ ही, वह बताते हैं कि उनके जीवन में उनके पिता की कितनी अहमियत है। आम से लेकर खास हर कोई सोशल मीडिया पर आज के दिन अपने पिता के लिए बेहद खास मैसेज लिख रहे हैं। बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने भी इस दिन को अपने ही अंदाज में सेलिब्रेट किया है। वहीं, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने पिता और विराट कोहली के लिए एक बेहद ही खास नोट लिखा है।
अनुष्का ने शेयर की अनसीन फोटो
अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह अपने पिता के साथ हंसती हुई नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो में वह विराट कोहली के साथ हैं। दोनों समुद्र किनारे कैमरे की तरफ देखकर पोज़ दे रहे हैं। ये तस्वीर अनुष्का के प्रेग्नेंसी के दौरान की है। क्योंकि फोटो में उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। वहीं, तीसरी तस्वीर में अनुष्का के पिता और विराट कोहली साथ में हैं। दोनों काफी कूल अंदाज में पोज़ दे रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि दोनों के बीच एक मजबूत बॉन्ड है।
अनुष्का ने लिखा स्पेशल नोट
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, "दो सबसे उदाहरणात्मक आदमी। वो दो जिन्होंने मुझे अच्छी तरह समझा। अपार प्रेम और कृपा से परिपूर्ण। सबसे अच्छे पिता जो एक बेटी पा सकती है। हैप्पी फादर्स डे।" अनुष्का शर्मा का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उनकी इस पोस्ट पर अबतक 13 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस कमेंट कर तरह-तरह का रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि इन दिनों विराट कोहली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथेम्प्टन में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। ऐसे में उनके साथ अनुष्का भी वहीं मौजूद हैं।
वामिका और अनुष्का के लिए खास मैसेज
इस साल की शुरुआत में ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर पर नन्ही परी ने कदम रखे हैं। अनुष्का ने जनवरी में बेटी वामिका को जन्म दिया है। ऐसे में वामिका के लिए विराट ने लिखा था, "एक बच्चे को जन्म को देखना एक इंसान के लिए सबसे ज्यादा रीढ़ की हड्डी को ठंडा करने वाला, अविश्वसनीय और अद्भुत अनुभव होता है। इसे देखने के बाद आप महिलाओं की सच्ची ताकत और दिव्यता को समझते हैं और यह भी कि भगवान ने उनके अंदर जीवन क्यों बनाया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे हम पुरुषों की तुलना में बहुत मजबूत हैं।" ये मैसेज विराट ने महिला दिवस पर लिखा था।
Published on:
20 Jun 2021 04:49 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
