इन तस्वीरों के जरिए पहली बार एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी वामिका की झलक फैंस को दिखाई हैं। इस दौरान बेटी वामिका उनकी गोद में बैठकर पापा को चीयर करते नजर आई। तस्वीरें उस वक्त सामने आई जब अदाकारा अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका के साथ विराट कोहली के मैच का मजा ले रही थी। वामिका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से जमकर वायरल हो रही हैं।