अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिस पर मलाइका अरोड़ा ने जो कॉमेंट किया है, उसने लोगों का ध्यान खींचा है। तस्वीर में अर्जुन ने ब्लैक कलर की स्टाइलिश टी-शर्ट पहने हुए और ब्लैक चश्मे में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'ठीक है तो सॉन्ग और इमेज का कोई कनेक्शन नहीं है। मैं सिर्फ फिल्मी कीड़ा हूं, जिसे अपने 90 के दशक के रेट्रो वाइब से प्यार है। हां, सॉन्ग 1996 का है जो 25 साल पहले का है, अभी भी पुराना लगता है।'