6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जल्द शुरू होगी ‘दबंग 3’ की शूटिंग, सलमान के अपोजिट ये एक्ट्रेस आएंगी नजर!

जल्द शुरू होगी 'दबंग 3' की शूटिंग, सलमान के अपोजिट ये एक्ट्रेस आएंगी नजर!
2 min read
Google source verification
salman khna

बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान जल्द ही 'दबंग' सीरीज की अगली फिल्म लेकर आ रहे हैं। सुनने में आ रहा है की अगले वर्ष 'दबंग 3' फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।  

salman

अरबाज खान निर्मित फिल्म 'दबंग' साल 2010 में रिलीज हुई थी। इसके बाद साल 2012 में 'दबंग 2' रिलीज हुई।

salman khna

अरबाज खान ने हाल ही में बताया कि अगले साल ‘दबंग-3’ की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। ‘दबंग 3’ की स्क्रिप्ट का काम अब पूरा हो चुका है। वहीं फिल्म की कास्टिंग भी पूरी हो चुकी है।    

salman khna

पहले फिल्म इस साल के बीच में फ्लोर पर जाने वाली थी, लेकिन सलमान लगातार फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त थे इसलिए ऐसा नहीं हो सका।  

salman

बताया जा रहा है कि फिल्म ‘दबंग 3’ में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा फिर नजर आएंगी। अरबाज ने बताया कि उन सभी ने पहले ही तय करके रखा है कि वह एक समय में एक ही प्रोजेक्ट पर ध्यान देंगे ऐसे में ‘दबंग-3’ को अगले साल के लिए टाल दिया गया है। कहा जा रहा है कि ‘दबंग 3’ अगले साल के अंत में रिलीज होगी।


बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन