27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अर्जुन कपूर हुए गंजे, सोशल मीडिया पर लोग बना रहे हैं ऐसे ऐसे मजाक

अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ब्राह्मण हेयरस्टाइल में फोटो साझा की है। इसमें वह गंजे नजर आ रहे है।

2 min read
Google source verification
Arjun Kapoor

Arjun Kapoor

कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में सभी अपने अपने घरों में बंद है। आम लोगों के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे है। स्टार्स सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर कर अपने फैंस से इस खतरनाक वायरस से बचने उपाय बता रहे हैं। अभिनेता अर्जुन कपूर ने हाल ही अपनी तस्वीर शेयर की है।

अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ब्राह्मण हेयरस्टाइल में फोटो साझा की है। इसमें वह गंजे नजर आ रहे है। एक्टर की फोटो देखकर फैंस शॉक रह गए। किसी को उनका यह लुक पसंद आया है तो कोई उनका मजाक भी बना रहे हैं। अर्जुन अपने हेयरस्टाइल के साथ अकसर एक्सपेरिमेंट करते नजर आते रहे हैं। लॉकडाउन के चलते सब कुछ बंद है, पर अर्जुन वाकई में इस हेयरस्टाइल में ‘पानीपत’ फिल्म की याद दिला रहे हैं।

पिछले दिनों अर्जुन ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्हें एक्सरसाइज करते देखा गया था। वह उस समय का वीडियो था जब वे अपनी फिल्म ‘पानीपत’ के लिए बॉडी बना रहे थे। इस मूवी में उन्होंने सदाशिव राव भाऊ की भूमिका निभाई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ की रिलीज को कोरोना के चलते टाल दिया गया है।