scriptअर्जुन कपूर ने खरीदी 1 करोड़ रुपए की लैंड रोवर डिफेंडर कार | Arjun Kapoor bought Land Rover Defender home | Patrika News

अर्जुन कपूर ने खरीदी 1 करोड़ रुपए की लैंड रोवर डिफेंडर कार

locationमुंबईPublished: Apr 12, 2021 09:48:14 pm

कार्तिक आर्यन के इसी महीने कार खरीदने के बाद अब खबर है कि अर्जुन कपूर ने भी लग्जरी कार खरीदी है। अभिनेता की नई कार लैंड रोवर डिफेंडर की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है।

arjun__kapoor.jpg

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने नई कार खरीदी है। उनकी नई कार लैंड रोवर डिफेंडर की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है। एक्टर को उनकी नई कार के साथ घर में स्पॉट किया गया। इसी महीने अभिनेता कार्तिक आर्यन ने नई कार खरीदी है। कार्तिक ने लम्बोर्गिनी उरूस कार खरीदी है, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपए है।

अर्जुन की नई सवारी
अर्जुन कपूर की नई कार लैंड रोवर डिफेंडर 7 सीटर एसयूवी है। इस कार में 2.0 लीटर 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसके खास फीचर्स में आल व्हील ड्राइव और 8 स्पीड वाला गियर बॉक्स शामिल है। इस कार कलर मैटेलिक गोल्ड है। अभिनेता नई कार के अलावा अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चा में है।

यह भी पढ़ें

कार्तिक आर्यन सहित इन 7 सेलेब्स ने 2021 में खरीदी लग्जरी कारें

arjun_kapoor_car.jpg

(Photo Credit: Instagram//bhumipednekar/)

आपको बता दें कि इसी साल कई फिल्म स्टार्स और टीवी सेलेब्स ने लग्जरी कारें खरीदी हैं। अनिल कपूर ने हाल ही अपनी पत्नी सुनीता के लिए 1 करोड़ रुपए कीमत की मर्सिडिज बेंज कार खरीदी। इसके अलावा इस साल कार खरीदने वाले सेलेब्स में शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा, निया शर्मा, प्रभास, सारा अली खान, मनु पंजाबी, बिग बॉस फेम आरती सिंह जैसे नाम शामिल हैं।

17 अप्रेल को रिलीज होगा नया गाना

अर्जुन कपूर ने हाल ही अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम से फैंस को जानकारी दी है कि उनका नया 17 अप्रेल को रिलीज होगा। इस सॉन्ग में अर्जुन के साथ रकुलप्रीत सिंह भी नजर आएंगी। एक्टर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा,’गुड वर्सेज प्रीटी दिल है दीवाना 17 अप्रेल को होगा रिलीज। इसके साथ गाने का पोस्टर भी शेयर किया। बता दें कि इस म्यूजिक वीडियो को राधिका राव और विनय सप्रू ने डायरेक्ट किया है। गीत को आवाज दर्शन रावल और जरा खान ने दी है। जबकि संगीत तनिष्क बागची का है।

यह भी पढ़ें

मां को याद कर भावुक हुए अर्जुन कपूर, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द


स्टार वर्सेज फूड में होंगे शामिल

अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, करण जौहर, करीना कपूर खान और प्रतीक गांधी जल्द ही ‘स्टार्स वर्सेज फूड’ नाम के शो में अपनी पाक कला का जौहर दिखाते नजर आएंगे। ये शो डिस्कवरी प्लस पर 15 अप्रेल से प्रसारित होगा। इसकी जानकारी देते हुए करीना कपूर ने इंस्ट्राग्राम पोस्ट में लिखा,’ कपूर्स के लिए फूड हमेशा पैशन रहा है। यही एक ऐसा तत्व है जो हम सबको साथ लेके आता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो