6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मलाइका को अकेला छोड़ अर्जुन कपूर ने किया ये काम, फैंस बोले- पत्थर दिल हो तुम…

Arjun Kapoor Malaika Arora: अर्जुन कपूर एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गए है। इस बार लोग उन्हें पत्थर दिल का इंसान बता रहे है।

2 min read
Google source verification
Arjun kapoor bought new bike

Arjun kapoor bought new bike

Malaika Arora Arjun Kapoor: बॉलीवुड के लवली कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस बार मलाइका अरोड़ा का कोई इंस्टाग्राम स्टोरी नहीं बल्कि अर्जुन कपूर ने कुछ ऐसा किया है जिससे सोशल मीडिया पर लोग उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं। लोगों का कहना है कि मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत को कुछ ही समय बीता है और आप कैसे ये सब कर सकते हैं। अर्जुन कपूर को जब अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ खड़ा होना चाहिए था उस समय वह कहीं और ही बिजी हो गए है। अब अर्जुन कपूर का जो वीडियो सामने आया है। उसने मलाइका के फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

अर्जुन कपूर घर लाए ये नई चीज (Malaika Arora Arjun Kapoor)

मलाइका अरोड़ा हाल ही में अपने पिता की प्रेयर मीट पर पहुंची थी। इस दौरान उनका उदास चेहरा उनके फैंस को काफी तकलीफ दे रहा था। अब अर्जुन कपूर को जब उनका सहारा बनना चाहिए था उस समय अर्जुन कपूर ने नई चीज की है। अर्जुन का एक वीडियो वायरल हो रहा है उसमें अर्जुन कपूर अपने घर नई बाइक लेकर आए है। उन्होंने अपनी पहली ईवी स्कूटर खरीदा है। एक्टर ने बिल्कुल नई EV बाइक BGauss RUV 350 खरीदी है। मुंबई के विले पार्ले में उन्होंने अपने नए स्कूटर की डिलीवरी ली। अर्जुन ने स्कूटर की डिलीवरी लेने से पहले नारियल भी फोड़ा। ऐसे में सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। हर कोई अर्जुन को ट्रोल कर रहा है। अपना गुस्सा उनपर निकाल रहे है। यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे है।

अर्जुन कपूर को मलाइका के फैंस ने किया ट्रोल

एक यूजर ने लिखा, “अर्जुन तुम्हे कोई फर्क नहीं पड़ता थोड़े समय पहले ही मलाइका के पिता का निधन हुआ है।” दूसरे ने लिखा, अर्जुन तुम्हारा दिल पत्थर का हो गया है। मलाइका और तुम्हारा ब्रेकअप क्या हुआ तुम अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए।” तीसरे ने लिखा, “मलाइका की आंखों के आंसू अभी रुके भी नहीं थे और तुम उन्हें संभालने की बजाए नई-नई गाड़ियां घर ला रहे हो।” एक अन्य यूजर ने लिखा कि मलाइका और अर्जुन आप दोनों एक हो जाओ हम लोग बस यही चाहते हैं।