31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुशा कपिला से नाम जुड़ते ही अर्जुन कपूर ने किया रिएक्ट, लेटेस्ट पोस्ट में दिया हिंट

Arjun Kapoor Post Amid Kusha Kapila Dating: कुशा कपिला से डेंटिंग की खबरों के बीच अर्जुन कपूर का पहला पोस्ट सामने आया है। जिसे पढ़कर उनके फैंस काफी खुश हो रहे हैं।

2 min read
Google source verification
अर्जुन कपूर और कुशा कपिला

अर्जुन कपूर और कुशा कपिला

Arjun Kapoor Post Amid Kusha Kapila Dating: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का 5 साल पुराना रिश्ता टूट गया है। दोनों के प्यार की कहानी हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो गई है। एक दूसरे के लिए प्यार की कसमें खाने वाले इस बॉलीवुड कपल ने आपसी बातचीत कर अपनी राहें अलग कर ली है। ऐसे में मलाइका जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए मुंबई में कम ही समय बिता रही है। वह नहीं चाहती कि उनका अर्जुन कपूर से आमना सामना हो। वहीं, अर्जुन कपूर भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में उनका नाम कई दिनों से यूट्यूबर और एक्ट्रेस कुशा कपिला से जोड़ा जा रहा है। खबर है कि तलाकशुदा कुशा और ब्रेकअप का दर्द झेल रहे अर्जुन कपूर दोनों एक दूसरे को कंधा दे रहे हैं। ऐसे में अर्जुन कपूर का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिस पढ़कर फैंस कुशा से इसे पोस्ट को जोड़ रहे हैं।

अर्जुन कपूर का कुशा कपिला से डेटिंग की खबरों के बीच पोस्ट वायरल (Arjun Kapoor Post Amid Kusha Kapila Dating)

अर्जुन कपूर का जब से मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप हुआ है तब से अर्जुन किप्टिक पोस्ट किए जा रहे हैं। जो उनके फैंस को समझने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे में अब अर्जुन कपूर ने मैच खेलते हुए फोटो शेयर की है। इसमें उन्होंने अपने संडे यानी रविवार को कैसे एंजॉय किया वह बताया है। उन्होंने लिखा, “संडे यानी फन डे।” अब अर्जुन कपूर के फैंस इसे कुशा कपिला से जोड़ रहे हैं उनका कहना है कि अर्जुन कपूर ने ये गेम कुशा कपिला के साथ देखा है और दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

अर्जुन कपूर और मलाइका पिछले 5 साल से एक दूसरे के साथ थे। दोनों शादी करना चाहते थे, पर अचानक दोनों अलग हो गए। वहीं, अब लगता है कि अर्जुन और मलाइका अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। मलाइका अपने बेटे के अलावा पेरिस में ओलंपिक गेम एंजॉय कर रही हैं और अर्जुन भी कभी क्रिकेट तो कभी फुटबॉल जैसे गेम देखते और खेलते अपना समय बिता रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हार्दिक से तलाक के 23 दिन बाद नताशा ने किया प्यार का इजहार, लेटेस्ट पोस्ट से मचाया तहलका