नताशा और हार्दिक दोनों ने तलाक एक म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग से लिया है। ऐसे में कपल के फैंस दोनों के अलग होने से काफी परेशान भी हुए थे, पर जहां कहा जा रहा था कि हार्दिक की जिंदगी में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की एंट्री हो गई है, वहीं, अब नताशा ने भी एक पोस्ट के जरिए प्यार के लिए खूबसूरत शब्द लिखे हैं। उन्होंने लिखा, “ईश्वर की तरफ से गाइडेंस। चारो तरफ प्रेम से घिरा हुआ। कृतज्ञता में जीना। आनंद का अनुभव करना।” नताशा के इस पोस्ट से फैंस को महसूस हो रहा है कि वह प्यार में हैं और यही कारण है कि वह ऐसे पोस्ट कर रही हैं।