12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मलाइका से ब्रेकअप के लंबे अरसे बाद अर्जुन कपूर ने सेल्फिश शब्द को लेकर किया पोस्ट, बोले- दुनिया में हर कोई…

Arjun Kapoor Post After Malaika Arora Breakup: अर्जुन कपूर ने लेटेस्ट पोस्ट में दुनिया और मतलबी लोगों पर बात की है। जिसे पढ़कर उनके फैंस फिर चिंता में आ गए हैं।

2 min read
Google source verification
Arjun Kapoor Post

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

Arjun Kapoor Post After Malaika Arora Breakup: बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता एक बार फिर सुर्खियों में है। कपल काफी समय पहले ही अलग हो चुके हैं। दोनों ने अपना 5 साल पुराना रिश्ता बिना वजह बताए खत्म कर लिया है। इसके बाद से उनके फैंस दोनों के साथ में आने की बातें करते रहते हैं। इसी बीच कभी मलाइका तो कभी अर्जुन अपने रिश्ते और दिल की बातें पोस्ट के जरिए लिखते रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। अर्जुन कपूर का लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर खलबली मचा रहा है।

अर्जुन कपूर ने किया क्रप्टिक पोस्ट (Arjun Kapoor Post After Malaika Arora Breakup)

अर्जुन कपूर पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं है ये उनके फैंस का कहना है क्योंकि वह काफी क्रिप्टिक बातें जिंदगी और दर्द को लेकर पोस्ट कर रहे हैं। अब अर्जुन ने फिर नया पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा, “एक रिमाइंडर, हमेशा याद रखें कि इस दुनिया में हर कोई आखिर में स्वार्थी है। ये सही या गलत नहीं है, ये सिर्फ इतना है कि लोग आखिर में कैसे होते हैं… हम सभी के डीएनए में ये अंश होता है, ये इस बारे में है कि इसे कौन दिखाता है और कब!” इस पोस्ट को पढ़कर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ऐसा लग रहा है जैसे अर्जुन किसी गहरे व्यक्तिगत दर्द या धोखे से गुजर रहे हैं, जिसे वो खुलकर जाहिर नहीं कर पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सलमान खान के बाद Aditya Roy Kapur के घर में घुसी अनजान महिला, पकड़े जाने पर बताया अपना इरादा

अर्जुन के पोस्ट से फैंस हुए चिंतित (Arjun Kapoor Instagram)

ऐसा पहली बार नहीं है जब अर्जुन ने अपने पोस्ट के जरिए अपने दिल की बात कहने की कोशिश की हो। इससे पहले भी उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, “उनके दिल में कुछ है जो वो किसी से कह नहीं सकते, और अगर कहें भी तो शायद कोई समझ न पाए।” इस बयान के बाद कई यूजर्स ने उनकी हेल्थ पर भी सवाल उठाए थे और चिंता जाहिर की थी। अब एक बार फिर अर्जुन के फैंस उनकी इस पोस्ट को देखकर परेशान नजर आ रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।

अर्जुन और मलाइका का हो चुका है ब्रेकअप (Arjun Kapoor Breakup With Malaika Arora)

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “क्या भाई आप ठीक हो।” दूसरे ने लिखा, “अर्जुन भाई शायद आप काफी दर्द में हो।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “आप हमारे फेवरेट हो।” अर्जुन कपूर को लेकर लोगों का कहना है कि उनकी जिंदगी में शायद चीजें ठीक नहीं चल रही हैं जिस वजह से वह ऐसे पोस्ट कर रहे हैं।