
Aditya Roy Kapur: बॉलीवुड के फेमस एक्टर आदित्य रॉय कपूर को लेकर बड़ी खबर आई है। एक्टर के बांद्रा स्थित घर में एक अनजान महिला जबरन घुस गई। आदित्य की नौकरानी ने उसे देख लिया और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने अनजान महिला पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। महिला की पहचान हो गई है और उसका नाम गजाला झकारिया सिद्दीकी है। उसकी उम्र 47 साल बताई जा रही है। वहीं, अपने पकड़े जाने के बाद महिला ने बताया कि आखिर वह आदित्य रॉय कपूर के घर में क्यों घुसी थी।
द प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य रॉय कपूर के बांद्रा पश्चिम में रिजवी कॉम्प्लेक्स में गजाला झकारिया सिद्दीकी नाम की महिला अचानक से घुस गईं थी। इस दौरान एक्टर घर पर मौजूद नहीं थे वह शूटिंग के लिए बाहर गए हुए थे। उनकी नौकरानी संगीता पवार घर में अकेली थीं। महिला ने एक्टर के घर की घंटी बजाई और नौकरानी आई तो उससे पूछा क्या ये आदित्य रॉय कपूर का घर है? जब नौकरानी ने पुष्टि की तो महिला ने कहा कि मैं एक्टर के लिए गिफ्ट्स लाई हूं।
नौकरानी ने महिला पर भरोसा किया और उन्हें अंदर बुला लिया। इस दौरान आदित्य रॉय कपूर घर आ गए और नौकरानी ने उन्हें सारी बात बताई, लेकिन एक्टर महिला को पहचान नहीं पाए। महिला ने एक्टर से मिलने की कोशिश की। जिसके बाद एक्टर ने सोसाइटी मैनेजर और गार्ड से संपर्क किया। एक्टर की मैनेजर श्रुति राव रिजवी हाइट्स पहुंची और खार पुलिस से बातचीत की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
पकड़ गई महिला के बारे में पूछताछ से सामने आया कि वह दुबई की रहने वाली हैं। हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि वो किस उद्देश्य से आई थी तो उन्होंने गिफ्ट्स का बहाना दिया, लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(2) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में भी एक महिला ने घुसने की कोशिश की थी। इसके बाद स्टार्स की सुरक्षा पर पुलिस काफी ध्यान दे रही है।
Updated on:
27 May 2025 12:49 pm
Published on:
27 May 2025 12:49 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
