28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने दिया बेटे को जन्म, तीसरी बार पिता बने अर्जुन रामपाल

गैब्रिएला ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। साउथ अफ्रीका से ग्रैबिएला के माता-पिता भारत रवाना ....

2 min read
Google source verification
Arjun Rampal and girlfriend Gabriella

Arjun Rampal and girlfriend Gabriella

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) तीसरी बार प‍िता बन गए हैं। अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला (Gabriella Demetriades) ने गुरुवार को बेटे को जन्म दिया है। जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने इस खबर को सोशल मीडिया के जरिए कंफर्म किया है। इसके बाद से ही अर्जुन और गैब्रिएला के फैंस बधाई दे रहे है। साउथ अफ्रीका से ग्रैबिएला के माता—पिता भी भारत के लिए रवाना हो चुके हैं।

गैब्रिएला ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। इस दौरान गैब्रिएला के साथ अर्जुन रामपाल भी थे। कल यानी बुधवार को ग्रैबिएला को अस्पताल ले जाया गया था। गुरुवार सुबह भी अर्जुन और ग्रैबिएला एक साथ नजर आए।

अर्जुन को बॉलीवुड से बधाइयां मिलने का स‍िलस‍िला शुरू हो गया है। सबसे पहले डायरेक्टर जेपी दत्ता की बेटी न‍िध‍ि दत्ता ने सोशल मीड‍िया पर बधाई दी है। बता दें कि अर्जुन की पहली पत्नी मेहर से उन्हें दो बेटियां है। मेहर से अलग होने के बाद भी अर्जुन अक्सर अपनी बेटियों के साथ घूमते-फिरते नजर आते है। यहां तक की दोनों बेटियों और मेहर भी अर्जुन और गैब्रिएला के रिश्ते से खुश है।