
Arshad Warsi Life Struggle Story
नई दिल्ली। आज बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और डांसर अरशद वारसी का जन्म है। अरशद वारसी का जन्म साल 1968 को महाराष्ट्र के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। हम सब जानते हैं कि मुंबई मायानगरी में रोज़ाना कई लोग अपनी आंखों में बड़ा स्टार बनने का सपना लेकर आते हैं, लेकिन जरूरी नहीं है कि हर कोई अपना सपना पूरा कर पाए। जिन भी लोगों के सिरों पर स्टार्स का ताज सजा हुआ है। उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत छुपी है। आज अरशद वारसी के जन्मदिन पर उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से बतातें हैं।
बचपन में ही हो गई थी माता-पिता की मृत्यु
अभिनेता और कोरियोग्राफर अरशद वारसी मुंबई में ही जन्मे हैं। महज 14 साल की उम्र में ही एक्टर के माता-पिता की मृत्यु हो गई थी। बचपन में ही माता-पिता को खो देने के बाद अरशद वारसी की जिंदगी और भी खराब हो गई थी। घरवालों का पेट पालने के लिए अरशद को बेहद ही छोटी उम्र में काम करना शुरू कर दिया।
17 साल की उम्र में करने लगे थे काम
आर्थिक तंगी के चलते अरशद वारसी ने 10वीं की पढ़ाई छोड़ काम करना शुरू कर दिया। 17 साल की उम्र में अरशद मेकअप प्रोडक्ट बेचने का काम करने लगे थे। वह घर-घर जाते और लिपस्टिक और नेल पॉलिश बेचा करते थे। इसके बाद उन्होंने एक फोटो लैब में काम करना शुरू कर दिया। काम करते हुए इसी के साथ अरशद की रूचि डांस की ओर ज्यादा बढ़ने लगी।
डांस ग्रुप किया जॉइन
अरशद वारसी ने काम के साथ-साथ अपनी कला को निखारने के लिए अकबर सामी के डांस ग्रुप को ज्वाइन किया। जिसके बाद वहां उन्होंने डांस सीखा और फिर डांस के हुनर के साथ प्रतियोगिता मॉडर्न जैज कैटेगरी में हिस्सा लेकर चौथा नंबर हासिल किया। बस यहां से अरशद के करियर की गाड़ी चल पड़ी। सन् 1992 में उन्होंने लंदन में रही डांस वर्ल्ड प्रतियोगिता जो हिस्सा लिया। इसके बाद से ही अरशद ने अपना खुद का डांस स्टूडियो खोल लिया।
बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म में डांस किया कोरियोग्राफ
साल 1993 अरशद वारसी के लिए काफी लकी साबित हुआ। अरशद को फिल्म रूप की रानी चोरों का राजा का टाइटल ट्रैक कोरियोग्राफ करने का मौका मिला। गाना हिट और उनकी कोरियोग्राफी को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म के बाद से अरशद वारसी का करियर पटरी पर आ गया और उसके बाद ठिकाना और काश जैसी फिल्मों में अरशद बतौर असिस्टेंट मशहूर फिल्म निर्मात महेश भट्ट संग काम करने लगे।
जय बच्चन का दिलाई फिल्म
बेहतरीन कोरियोग्राफर के रूप में पहचान बन चुके अरशद वारसी अपनी बेहतरीन कॉमेडी टाइमिंग के लिए भी जाने जाते हैं। वैसे यह बात बेहद ही कम लोग जानते होंगे कि अरशद वारसी को हीरो बनाने में सबसे बड़ा अभिनेत्री जया बच्चन का है। जी हैं 1996 में अरशद की फिल्म तेरे मेरे सपने रिलीज़ हुई थी। जो कि सुपरहिट थी। इस फिल्म का ऑफर अरशद वारसी को जया बच्चन ने दिया था।
Published on:
19 Apr 2021 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
