
Asha Bhosle Birthday
Asha Bhosle Birthday: बॉलीवुड की वो फेमस सिंगर जिन्होंने देशभक्ति से लेकर आइटम नंबर्स में अपनी आवाज दी और वह सुपरहिट साबित हुए। वही सिंगर आज अपना 91वां जन्मदिन मना रही हैं। इनका फिल्मी करियर जितना रोशनी भरा रहा। उतना ही अंधेरा इनकी निजी जिंदगी में रहा। हम बात कर रहें हैं बॉलीवुड की फेमस सिंगर आशा भोंसले की। शायद ही कोई होगा जो इन्हें ना पहचानता हो, पर इनके बारें में आज इनके बर्थडे पर जानते हैं 15 बड़ी बातें…
पहला- हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आशा भोसले ने अपने करियर की शुरुआत 1943 में की थी,पर 1948 में रिलीज हुई फिल्म चुनरिया में उन्होंने ‘सावन आया’ गीत गाया था। जो हंसराज बहल के संगीत निर्देशन में था
दूसरा- 8 सितम्बर 1933 को आशा भोसले का जन्म हुआ था। सिंगर की बड़ी बहन लता मंगेशकर थीं। जिन्हें संगीत की मां कहा जाता था।
तीसरा- आशा भोसले अपने इतने बड़े करियर में अब तक एक हजार से भी ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज दे चुकी हैं।
चौथा- 16 साल की उम्र में आशा भोसले ने खुद से 15 साल बड़े गणपत राव से शादी थी। उनकी शादी के खिलाफ पूरा परिवार था, पर वह अपने प्यार की खातिर परिवार से लड़ गई और 31 साल के गणपत से शादी कर ली।
पांचवा- गणपत राव, आशा की बहन लता जी के पर्सनल सेक्रेटरी थे। यही वजह है कि पूरा परिवार इस रिश्ते के खिलाफ हो गया और आशा ने परिवार से गणपत के लिए सारे रिश्ते तोड़ दिए। लता जी और आशा जी में सालों तक बातचीत बंद रही।
छठा- आशा जी की आवाज बॉलीवुड में छाई रही। चाहे उनकी पर्सनल लाइफ में कितनी ही दिक्कत क्यों न आई हो, पर उन्होंने गाना नहीं छोड़ा। आशा जी को इंडस्ट्री ने एक नाम दिया वो था आशा ताई। हर कोई उन्हें आशा ताई कहकर पुकारता था।
सातवां- आशी ताई और गणपत राव के शादी के बाद तीन बच्चे हुए। सबसे बड़े बेटे का नाम हेमंत है जो पायलट था। बाद में संगीत निर्देशक के रूप में भी हेमंत ने कुछ फिल्में की। बेटी वर्षा अखबारों के लिए लिखती थी। छोटा बेटा आनंद ने बिजनेस और फिल्म निर्देशन की पढ़ाई की और वे आशा का काम संभालते हैं। आशा ताई की बेटी वर्षा ने 56 साल की उम्र में 2012 में आत्महत्या कर ली थी। इसकी कोई वजह कभी सामने नहीं आई।
आंठवा- गणपत राव से आशा ताई की शादी जल्द टूट गई। कहा जाता है कि उनके ससुराल वालों का व्यवहार सिंगर के प्रति अच्छा नहीं था। वह आशा जी को मारते थे पिटते थे। जिस वजह से आशा जी ने गणपत राव से अलग होना का फैसला कर लिया।
नौंवा- आशा जी ने दूसरी शादी महान संगीतकार राहुल देव बर्मन से की। जो उनसे 6 साल छोटे थे। यह आरडी की भी दूसरी शादी थी।
दसवां- आशा भोंसले ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अगर वह सिंगर नहीं बनती तो वह एक कुक बनती।
ग्यारह- आशा जी की अब उम्र काफी ज्यादा हो चुकी है। सिंगिंग के बाद वह अब अपना खुद का रेस्टोरेंट बिजनेस कर रही है। जो जबरदस्त चल रहा है। उनके दुबई और कुवैत में आशा नाम के रेस्टोरेंट हैं। जहां पारंपरिक उत्तरी-पश्चिमी भारतीय खाना विशेष रूप से मिलता है। उनके रेस्टोरेंट अबुधाबी, दोहा, बहरीन में भी हैं।
बारह- एक इंटरनेशनल टेवल के कुक ‘रसेल स्कॉट’ ने आशा ब्रांड के राइट्स ब्रिटेन के लिए खरीदे हैं। उनकी योजना के अनुसार, आशा नाम के 40 रेस्टोरेंट 5 सालों में खोले जाएंगे।
तेरह- आशा को 18 बार फिल्मफेयर के लिए नामांकित किया गया। उन्होंने 7 बार इसे जीता। 1979 में फिल्मफेयर जीतने के बाद आशा जी ने इसके लिए उन्हें नॉमिनेट करने से यह कहकर मना कर दिया कि नए लोगों को मौका मिलना चाहिए। आशा को 2001 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अवार्ड दिया गया था।
चौदह- अदनान सामी जब 10 साल के थे तब आशा ताई ने उन्हें गायिकी में करियर बनाने की सलाह दी थी।
पंद्रह- आशा भोसले ऐसी पहली सिंगर हैं जिन्हें उस्ताद अली अकबर खान के साथ एक एलबम के लिए ग्रैमी अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था।
Published on:
08 Sept 2024 09:16 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
