फिल्म भूल चूक माफ का बजट लगभग 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म जिस गति से आगे बढ़ रही है। उसे देख कहा जा सकता है कि ये फिल्म जल्द अपना बजट पूरा कर सकती है और फिर ये अपना मुनाफा कमाएगी। फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के अलावा सीमा पाहवा, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन और रघुबीर यादव जैसे दमदार कलाकार भी हैं।