भूल चूक माफ ने जो रविवार को कमाई की है उसने साल 2025 की कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दी है। इसने गेम चेंजर (हिंदी-26.60 करोड़), फतेह (12.85 करोड़), आजाद (6.32 करोड़), इमरजेंसी (16.52 करोड़), लवयापा (7.4 करोड़), बैडएस रविकुमार (9.66 करोड़) मेरे हसबैंड की बीवी (9.38 करोड़), सुपर बॉयज ऑफ मालेगांव (3.54 करोड़) शामिल हैं। वहीं अब ये देवा के लाइफटाइम कलेक्शन (32.07) का रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ तेजी से बढ़ रही है। कह सकते हैं कि ‘भूल चूक माफ’ अपने पहले मंडे कलेक्शन से शाहिद कपूर की देवा को भी पछाड़ सकती है।