
Bhool Chuk Maaf BO Collection Day 2: राजकुमार राव की फिल्म भूल चूक माफ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। राजकुमार राव और वामिका गब्बी की नई जोड़ी को भी खूब पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन भी काफी अच्छा रहा था। फिल्म कई विवादों के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अब दूसरे दिन यानी पहले शनिवार को कलेक्शन देख मेकर्स भी खुश हो सकते हैं। आइये जानते है फिल्म ने दूसरे दिन कैसी कमाई की है।
राजकुमार राव की फिल्म 'भूल चूक माफ' ने पहले दिन 7 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी। फिल्म को जो उम्मीद थी उस पर खरी उतरी है। वीकेंड पर यानी शनिवार रिलीज के दूसरे दिन 24 मई को भूल चूक माफ के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई है और फिल्म ने 9 करोड़ रुपये का तूफानी कलेक्शन किया है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 16 करोड़ रुपये हो गया है। इसी के साथ राजकुमार राव ने अपनी फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के दो दिन (12.3 करोड़) के कलेक्शन को मात दे दी है।
| दिन | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
| Day 1 | 7 करोड़ रुपये |
| Day 2 | 9 करोड़ रुपये |
| Total | 16 करोड़ रुपये |
भूल चूक माफ (Bhool Chuk Maaf) को करण शर्मा ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के अलावा सीमा पाहवा, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन, रघुबीर यादव, जय ठक्कर जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।
फिल्म भूल चूक माफ का बजट 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी है। वहीं, बता दें, यह राजकुमार राव की पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में 'स्त्री 2' के बाद दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।
Updated on:
25 May 2025 08:06 am
Published on:
25 May 2025 08:02 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
