28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

100 में से 1 चुनी गई ये हीरोइन, इस रोल के लिए बढ़ाया 15 किलो वजन, अब 11 साल बाद देख चौंक जाएंगे

Bhumi Pednekar: 100 में से एक चुनी गई इस हीरोइन ने अपने करियर के लिए एक खास रोल के लिए अपने आप को पूरी तरह बदल डाला था, जो बहुत ही मुश्किल है।

less than 1 minute read
Google source verification
100 में से 1 चुनी गई ये हीरोइन, इस रोल के लिए बढ़ाया 15 किलो वजन, अब 11 साल बाद देख चौंक जाएंगे

भूमि पेडनेकर (सोर्स: IMDb)

Bhumi Pednekar: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की पहली फिल्म 'दम लगा के हईशा' के बारे में मजेदार बात ये है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने अपने शरीर में बड़ा बदलाव किया था। 11 साल पहले जब ये फिल्म बनी, तब भूमि को फिल्म के किरदार के लिए 15 किलो वजन बढ़ाना पड़ा था। कहानी के हिसाब से उनका वजन लगभग 100 किलो दिखाना था। ये तब उनकी डेब्यू फिल्म भी थी।

फिल्म के सीन और गाने

फिल्म 'दम लगा के हईशा' की शूटिंग हरिद्वार के एक छोटे से घर में हुई थी। फिल्म का बजट करीब 14 करोड़ था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे खूब पसंद किया गया और इसने लगभग 114 करोड़ का कारोबार किया। इस फिल्म के सीन और गाने दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ इमोशनल भी कर गए।

भूमि के लिए ये फिल्म खास इसलिए भी थी क्योंकि उन्होंने डेब्यू से पहले इतनी मेहनत की कि वजन बढ़ाने के बाद कुछ महीनों में 35 किलो वजन कम कर लिया। ये एक बड़ी बात मानी गई क्योंकि हिंदी फिल्मों में लीड रोल के लिए ऐसी हिम्मत कम ही दिखाई जाती है।

100 से ज्यादा लड़कियों के ऑडिशन देने के बाद भूमि को ये मौका मिला

इतना ही नहीं, भूमि को इस फिल्म का रोल मिलना आसान नहीं था। 100 से ज्यादा लड़कियों के ऑडिशन देने के बाद उन्हें ये मौका मिला। ये कहानी 2007 में लिखी गई थी, लेकिन फिल्म रिलीज होने में 8 साल लग गए। पूरी शूटिंग केवल 40 दिनों में पूरी की गई थी।बता दें, इस तरह 'दम लगा के हईशा' ने भूमि पेडनेकर को एक नई पहचान दी और दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।