23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऋतिक रोशन की ‘कृष 4’ पर आया बड़ा अपडेट, अब जानें फिल्म में किसकी होगी धमाकेदार एंट्री

Update On Krrish 4: फेमस हीरो ऋतिक रोशन के फिल्म 'कृष 4' को लेकर अपडेट आया है कि इस फिल्म में कुछ और सेलब्स की एंट्री होने वाली है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 5 Jul 2025, 5:17 PM IST

ऋतिक रोशन की 'कृष 4' पर आया बड़ा अपडेट, अब जानें फिल्म में किसकी होगी धमाकेदार एंट्री

(फोटो सोर्स : ऋतिक रोशन X)

Hrithik Roshan: बॉलीवुड के फेमस सुपरहीरो ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष' एक बार फिर चर्चा में है। इस फिल्म के सिक्वेंस का फैंस को काफी लंबे समय से इंतजार था। लेकिन अब फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि फिल्म 'कृष 4' की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है और इसमें कई नए और दिलचस्प ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।

जानें फिल्म में किसकी होगी धमाकेदार एंट्री

इस बार फिल्म में ऋतिक रोशन न सिर्फ अभिनय करेंगे, बल्कि वो इसे निर्देशित भी करने वाले है। फिल्म में एक नई कहानी होगी, जिसमें कृष अतीत और भविष्य के अलग-अलग समय में बड़ा खतरा खत्म करने के लिए जाएगा। बता दें कि पहले इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की वापसी की खबरें सुर्खियों में थी, लेकिन अब एक और बड़ी खबर आई है कि फिल्म में प्रीति जिंटा और रेखा भी मेन रोल में नजर आने वाली है। हलांकि रेखा पहले पार्ट में 'कोई मिल गया' और 'कृष' की पिछली फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं, और अब एक बार फिर से ऋतिक के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। साथ ही इस फिल्म में अब प्रीति जिंटा भी मल्टी-स्टारर का हिस्सा बनने वाली है। जिससे दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ गया है।

फिल्म प्रोडक्शन की वैल्यू होने वाली है हाई

ऋतिक की फिल्म प्रोडक्शन वैल्यू बहुत हाई होने वाली है। जिसमें एडवांस वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा और तकनीकी पहलुओं पर जोर देने के बाद भी फिल्म का फोकस पारिवारिक रिश्तों और भावनाओं पर रखा जाएगा। कहा जा रहा है कि इसकी शूटिंग 2026 में शुरू होने वाली है। लेकिन ये अभी साफ नहीं हुआ है। इस फिल्म के जरिए दर्शकों को एक बार फिर से सुपरहीरो की रोमांचक दुनिया में खो जाने का मौका मिलेगा। फैंस को उम्मीद है कि 'कृष 4' अपनी पिछली फिल्मों की तरह ही शानदार और मनोरंजन से भरपूर होगी। अब देखना ये है कि क्या फिल्म सच में सभी उम्मीदों पर खरा उतर पाती है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग