
नई दिल्ली। सलमान खान सुपर हिट रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 13’ टीवी पर 9 सितंबर से शुरू होने वाला हैं। लेकिन शो के शुरू होने से पहले ही शो के दो प्रतियोगियों के नाम लीक हो चुके हैं। लीक हुए नाम में टीवी के कलाकारा देवोलीना भट्टाचार्य और सिद्धार्थ शुक्ला का नाम सामने आया है। ये दोनों टीवी के जाने माने नामों में एक है।
लिस्ट के लीक हो जाने से अब शो में इन दोनों का होना कन्फर्म हो गया है। ये तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं है। इसमें देवोलेना अपने ऑनस्क्रीन अवतार में दिख रही हैं। देवोलीना शो 'साथ निभाना साथिया’ की गोपी बहू से काफी प्रसिद्ध हुईं थी साथ ही वो 'लाल इश्क' जैसे शो में भी नज़र आ चुकी हैं। वहीं अगर बात करें सिद्धार्थ शुक्ला की तो ये बालिका वधू से जाने गए उसके बाद खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 के वीनर रहे साथ ही उन्होंने कई रियलिटी शो को भी होस्ट किया है।
Updated on:
20 Sept 2019 11:24 am
Published on:
20 Sept 2019 10:55 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
