11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परिणीति जैसा फिगर पाना है तो फॉलों करें उनका ये डायट चार्ट, 10 किलो वजन कम करने में लगे थे 10 लाख

परिणीति ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में कहा था, 'मेरी उम्र सिर्फ 25 साल थी और उस वक्त बेहद मोटी और भद्दी दिखने लगी थी।
3 min read
Google source verification
parineeti chopra

parineeti chopra

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज 30 साल की हो चुकी हैं। उनक जन्म 22 अक्टूबर, 1988 अंबाला, हरियाणा में हुआ था। फिल्म इंडस्ट्री में परिणीति को परी के नाम से भी जाना जाता है। परी के फिल्मी कॅरियर की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'इशकजादे' से डेब्यू किया था। अपनी पहली ही फिल्म के लिए उन्हें नेश्नल अवॉर्ड भी मिल चुका है। फिल्मों में आने से पहले परी ने का वजह काफी ज्यादा था। बता दें कि वह 86 किलो की थीं। इसके बाद उन्होंने करीब 28 किलो वजन कम करके खुद को फिट बनाया। आज वह बेहद ही ग्लैमरस दिखती हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनके फिट रहने के कई राज बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं उनके बारे में...

वजन कम करने के लिए फॉलो किए डिफरेंट स्टाइल:
एक इंटरव्यू में परिणीति ने बताया था, 'मैंने अपना वजन कम करने के लिए डिफरेंट स्टाइल को फॉलो किए हैं। मैं रोज सुबह जॉगिंग करने के बाद ध्यान करती थीं। रोज एक घंटे योगा करती थीं। स्वि‌मिंग या घुड़सवारी करना मेरे डेली रुटीन में शामिल था। इन सबके बाद मैं जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ती और डांस करना मेरे डेली रुटीन में शामिल था। वहीं मैं एक घंटा कलारीपयट्टू भी करती थीं। बता दें कि कलारीपयट्टू केरल का मार्शल आर्ट है।'

मोटी और भद्दी दिखने लगी थी मैं:
खुद को लेकर परिणीति ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में कहा था, 'मेरी उम्र सिर्फ 25 साल थी और उस वक्त बेहद मोटी और भद्दी दिखने लगी थी। मैं फिट कपड़े कैसे पहन पाऊंगी यो सोच-सोचकर परेशान हो गई थी। फिर मैंने सोचा कि मुझे फिट होना पड़ेगा। इसके बाद मैंने खुद की फिटनेस पर ध्यान देना शुरू किया। मैं बहुत मेहनत की। सारा-सारा दिन वर्कआउट करती थी। अपना डायट चार्ट फॉलो करती थी। उसमें जो लिखा होता था वही खाती थी।'

10 लाख खर्च किए 10 किलो वजन कम करने के लिए:
रिपोर्ट्स की मानें तो परी ने अपना 10 किलो वजन कम करने के लिए 10 लाख रुपए खर्च किए थे। उन्होंने ऑस्ट्रिया में डिटॉक्स प्रोग्राम ज्वाइन किया था। जानकारी के लिए बता दें कि इस टेस्ट को करने से पहले बॉडी पर कई तरह के टेस्ट किए जाते हैं ताकि इस बात का पता चल जाए कि प्रोग्राम लेने वाले का शरीर क्या-क्या सहन कर सकता है। टेस्ट के आधार पर 6 महीने का एक डाइट चार्ट बनता है। जिसे हर हाल में फॉलो करना ही पड़ता है। 15 से 30 दिन के इस डाइट चार्ट की कीमत 5 से 10 लाख रुपए के करीब होती है।

ये है परी का डाइट चार्ट:
1-परी के दिन की शुरुआत एक गिलास दूध, ब्राउन ब्रेड, दो अड्डे (सिर्फ सफेद जर्दी) के साथ शुरू होती है।
2-लंच में वे दाल रोटी, ब्राउन राइस, ग्रीन सलाद और ग्रीन वेजीटेबल जूस।
3-डिनर में वह बिना तेल का सादा खाना, एक गिसाल दूध और कभी-कभार चॉकलेट शेक। वे इस बात का ध्यान रखती है कि वे डिनर सोने के दो घंटे पहले करें।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग