28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ayesha Takia Birthday Special: सलमान की इस एक्ट्रेस के बारे में आप नहीं जानते होंगे ये 10 खास बातें

आयशा को उनकी डेब्‍यू फिल्‍म 'टार्जन: द वंडर कार' के लिए फिल्‍मफेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्‍कार मिला था..

2 min read
Google source verification
Ayesha takia

Ayesha takia

बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा टाकिया 10 अप्रेल को अपना 33वां जन्मदिन बना रही हैं। फिल्म 'टार्जन : द वंडर कार' से अपना कॅरियर शुरू करने वाली एक्ट्रेस आयशा फिल्म इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक है। इसके बाद फरहान आजमी से शादी करने के बाद उन्‍होंने फिल्‍मों से ब्रेक लिया। यह ब्रेक का समय उनके लिए एक अलग तरह का अनुभव था। इस दौरान उन्‍होंने काफी कुछ सीखा और समझा।

आयशा को उनकी डेब्‍यू फिल्‍म 'टार्जन: द वंडर कार' के लिए फिल्‍मफेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्‍कार मिला था। इसके अलावा साल 2006 में आई फिल्‍म 'डोर' के लिए उन्‍हें युवा विधवा किरदार के लिए काफी सराहा गया था। हालांकि उन्‍हें साल 2009 में आई फिल्‍म 'वांटेड' से सबसे ज्‍यादा पहचान मिली। इसमें आयशा ने एक्‍टर सलमान खान के साथ काम किया था। आए जानते हैं आयशा टाकिया के बारे में कुछ दिलचस्प बातें----

1. साल 2000 में आयशा ने फाल्गुनी पाठक के वीडियो गीत 'मेरी चुनर उड़-उड़ जाए' में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की, जो बहुत लोकप्रिय हुई। जिसके चलते आयशा फिल्मजगत में काफी प्रसिद्ध हुईं।
2. आयशा हमेशा अपने निर्माताओं को अतरंग दृश्यों को न करने के लिए पहले से ही अपने अनुबंध में लिखवाती हैं।
3. आयशा ने पहली बार फिल्म 'सोचा ना था' में कार्य किया, परन्तु प्रोडक्शन में देरी की वजह से उस फिल्म को रिलीज नहीं किया गया। जिसके कारण उनकी दूसरी फिल्म 'टार्जन द वंडर कार' को पहली बार रिलीज किया गया।
4. उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है।
5. आयशा ने PETA India के एक विज्ञापन में देखा गया। जिसके बाद उन्होंने स्वयं को सार्वजनिक रूप से शाकाहारी घोषित किया।

6. साल 2006 में वह 'Most Desirable Woman of India' की सूची में आईं।
7. उन्होंने हॉलीवुड फ़िल्म “ए नाइट विद द किंग” में भी कार्य किया है।
8. जब आयशा फरहान आजमी से विवाह नहीं किया तब आयशा ने पूरे एक महीने तक रमजान के उपवास रखे और अपना धर्म परिवर्तन कर फरहान से शादी की।
9. अगर वह एक अभिनेत्री नहीं बन पाती तो वह एक ट्रेवल शो एंकर होती क्योंकि उन्हें कैमरे के साथ यात्रा करना बहुत पसंद है।
10. वह अपनी फिटनेस के लिए एरोबिक्स करना, योग करना और ध्यान लगाना, इत्यादि कार्य करती हैं।