6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसे निर्मला से सरोज खान बनीं यह मशहूर कोरियोग्राफर, 13 की उम्र में मिला 43 साल का दूल्हा

बॉलीवुड में मास्टरजी के नाम से मशहूर सरोज खान का जन्म हिंदू परिवार में हुआ था। उनका असली नाम निर्मला नागपाल है।
2 min read
Google source verification
saroj khan

saroj khan

बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर सरोज खान का जन्म 22 नवंबर 1948 में हुआ था। वह श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित से लेकर ऐश्वर्या तक को अपने इशारों पर नचा चुकी हैं, यानी उनके गाने कोरियोग्राफ कर चुकी हैं। सरोज खान अब तक करीब 2000 से ज्यादा गाने कोरियोग्राफ कर चुकी हैं।

हिंदू परिवार में हुआ था जन्म:
बॉलीवुड में मास्टरजी के नाम से मशहूर सरोज खान का जन्म हिंदू परिवार में हुआ था। उनका असली नाम निर्मला नागपाल है। सरोज का जन्म को पाकिस्तान में हुआ था लेकिन उनका परिवार पार्टीशन के बाद पाकिस्तान से भारत आ गया था। महज 3 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट सरोज ने कॅरियर की शुरुआत फिल्म 'नजराना' से की थी।

13 साल की उम्र में की 43 वर्ष के व्यक्ति से शादी:
सरोज खान की शादी बहुत ही कम उम्र में हो गई थी। वह जब मात्र 13 साल की थीं तो उनकी शादी 43 साल के डांसर सोहनलाल से हो गई। उस वक्त उन्हें शादी का मतलब भी नहीं पता था। सरोज खान का जीवन बहुत संघर्ष से गुजरा है।

ऐसे हुई शादी:
एक इंटरव्यू में सरोज खान ने अपनी शादी के बारे में बताया था कि उन्हें तो पता ही नहीं था कि शादी क्या होती है, एक दिन सोहनलाल जी ने गले में काला धागा बांध दिया था, जिसके बाद मेरे घरवालों ने कहा कि अब तुम जाओ, ये ही तुम्हारा पति है।

मर्जी से कबूला इस्लाम:
सरोज का जन्म तो हिंदू परिवार में हुआ था लेकिन बाद में उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया। सरोज खान ने पाकिस्तानी टीवी को दिए इंटरव्यू में बताया था 'मैंने अपनी मर्जी से इस्लाम को कुबूला था। वो आज तक मुस्लिम धर्म का पालन करती हैं।'







बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग