4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिलिंद सोमन: गर्लफ्रेंड के साथ कराया था न्यूड फोटोशूट, विरोध में सड़कों पर उतर आए थे लोग

पिछले दिनों ही वे अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में आए। उन्होंने खुद से 23 साल छोटी लड़की से शादी की।
2 min read
Google source verification
milind soman and madhu sapre

milind soman and madhu sapre

मिलिंद सोमन ने 4 नवंबर को अपना 53वां बर्थडे मनाया। उन्होंने बतौर मॉडल अपने कॅरियर की शुरुआत की। उन्हें भारत का पहला मेल सुपरमॉडल भी कहा जाता है। मॉडलिंग के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। पिछले दिनों ही वे अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में आए। उन्होंने खुद से 23 साल छोटी लड़की से शादी की। इस वजह से वह सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुए।

जितनी सफलता उतने विवाद:
मिलिंद ने अपने कॅरियर में काफी सफलता हासिल की चाहे वह मॉडलिंग हो या फिर एक्टिंग। दोनों ही क्षेत्रों में उन्होंने अच्छी सफलता हासिल की लेकिन उनके साथ विवाद भी उतने ही जुड़े। उन्होंने वर्ष 1988 में मॉडलिंग की शुरुआत की थी। उस दौरान वह कई विज्ञापनों में नजर आए और रातोंरात स्टार बन गए थे।

न्यूड फोटोशूट से मचा था बवाल:
मिलिंद ने एक बार न्यूड फोटोशूट करवाया था। इस फोटोशूट को लेकर काफी हंगामा हुआ था। यह मामला वर्ष 1995 का है। इस वर्ष उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड मधु सप्रे के साथ एक न्यूड फोटोशूट करवाया था। इसको लेकर काफी विवाद हुआ था और विज्ञापन कंपनी पर कोर्ट केस भी हो गया था।

विज्ञापन के खिलाफ सड़कों पर उतर आए थे लोग:
इस विज्ञापन के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए थे। शिवसेना ने मिलिंद, मधु और विज्ञापन कंपनी का बहुत विरोध किया था। इस विज्ञापन में अजगर का भी इस्तेमाल किया गया था। मिलिंद के गले में एक अजगर नजर आ रहा था। ऐसे में वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन की तरफ से कोर्ट केस भी किया था। यह केस 14 साल तक चला था। हालांकि बाद में कोर्ट ने सभी को आरोपों को बरी कर दिया था।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग