
birthday special: taapsee pannu top 5 hit full movie list
तापसी पन्नू आज देश की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने इस इंडस्ट्री को कई बड़ी फिल्में दी हैं। हालांकि कि सिनेमा में आए तापसी को कुछ ही साल हुए हैं। इसके बावजूद उन्होंने बहुत जल्दी अपनी एक खास पहचान बना ली। तापसी ने हिंदी से ज्यादा तेलुगू फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने बॅालीवुड इंडस्ट्री में साल 2013 में बॅालीवुड डेब्यू किया। उन्होंने फिल्म चश्मे बद्दूर से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। हालांकि उनकी यह फिल्म इतनी सफल नहीं रही। पर एक्ट्रेस की एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आई। इसके बाद तो तापसी ने एक के बाद एक हिट फिल्में दीं। तो आइए आपको बताते हैं उनकी हिट फिल्मों के नाम...
बेबी
अक्षय कुमार के साथ तापसी ने फिल्म बेबी में बेहतरीन एक्टिंग की थी। यह फिल्म बॅाक्स ऑफिस पर काफी हिट हुई। साथ ही तापसी की एक्टिंग को काफी सराहा गया।
नाम शबाना
बेबी के तुरंत बाद एक्ट्रेस ने इसी फिल्म के दूसरे भाग में काम किया जिसका नाम था- नाम शबाना। इस फिल्म में तापसी ने बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया। पर खास बात यह थी कि इस फिल्म में भी अक्षय कुमार ने उनका बखूबी साथ दिया।
पिंक
अमिताभ बच्चन के साथ आई फिल्म पिंक ने तापसी को रातों-रात स्टार बना दिया। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग के लोग कायल हो गए।
जुड़वा
जहां तापसी अपने सीरियस करेक्टर को लेकर पहचाने जाने लगी थीं वहीं फिल्म जुड़वा ने उनकी इमेज एक बार फिर बदल दी। इस फिल्म में उनकी धमाकेदार कॅामेडी ने लोगों का दिल जीत लिया। तापसी के अलावा इस फिल्म में एक्टर वरुण धवन और जैकलीन फर्नांडिस ने मुख्य किरदार अदा किया।
आडुकलम
साउथ स्टार धानुष के साथ तापसी की यह फिल्म भी काफी हिट रही।
Updated on:
01 Aug 2018 11:58 am
Published on:
01 Aug 2018 11:51 am
