5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस स्टार के तलाक की वजह माने जाते हैं अर्जुन, पत्नी से भी लिया तलाक, अब छोटी उम्र की विदेशी लड़की से ​डेटिंग

अर्जुन के पिता एक पंजाबी और माता डच महिला थी। दोनों के बीच तलाक के बाद अर्जुन अपनी मां के साथ ही रहते थे।
3 min read
Google source verification
arjun rampal

arjun rampal

एक्टर अर्जुन रामपाल बाॅलीवुड इंडस्ट्री में अपनी हाॅट पर्सनालिटी के लिए मशहूर हैं। वह न सिर्फ एक एक्टर बल्कि सुपरमॉडल, प्रोड्यूसर और टीवी होस्ट भी हैं। आज अर्जुन रामपाल का जन्मदिन है। उनका जन्म 26 नवंबर, 1972 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था। उन्होंने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। वहीं फिल्म 'रॉक ऑन' के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला है। अर्जुन अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर जितना चर्चा में रहे हैं उससे कहीं ज्यादा उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरी हैं। अर्जुन का नाम सबसे ज्यादा बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन के साथ सुर्खियों में रहा। आज हम आपकेा उनके जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ी कई बातें बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कई दिलचस्प बातें...

इस फैशन डिजाइनर की वजह से मॉडल बनें अर्जुन:
अर्जुन का बचपन बेहद ही मुश्किलों भरा रहा है। उनके पिता एक पंजाबी और माता डच महिला थी। दोनों के बीच तलाक के बाद अर्जुन अपनी मां के साथ ही रहते थे। बता दें कि अर्जुन ने अपने कॅरियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। वहीं उन्हें फैशन इंडस्ट्री में लाने का सबसे बड़ा योगदान रहा मशहूर फैशन डिजानर रोहित बल का। बता दें कि रोहित ने पहली बार अर्जुन को डिस्को में देखा था। उन्हें अर्जुन का अंदजा काफी पसंद आया। इसके बाद रोहित ने उन्हें अर्जुन को फैशन इंडस्ट्री में आने का न्योता दिया। मॉडलिंग के दौर में अर्जुन को भारते के 'सुपरमॉडल' की श्रेणी में रखा जाता था।

इस फिल्म के साथ की बॉलीवुड में एंट्री:
अर्जुन को साल 1994 में Society’s Face of the Year चुना गया था। इसके बाद उन्होंने राजीव राय की फिल्म 'प्यार इश्क और मोहब्बत' से बॉलीवुड में कदम रखा। ये फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी। इस मूवी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अर्जुन की दूसरी फिल्म 'दीवानापन' थी जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने काम किया, फिल्म तो असफल रही लेकिन एक्टिंग को सराहना मिली।

ऋतिक के तलाक की वजह माने जाते थे अर्जुन:
अर्जुन ने साल 1998 में मेहर जेसिया से शादी की थी। 20 साल साथ गुजारने के बाद दोनों ने अलग रहने का फैसला लिया। वहीं मई 2018 में दोनों ने तलाक ले लिया। इनकी दो बेटियां मायरा और महिका हैं। बता दें कि अर्जुन का नाम ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन के साथ काफी चर्चा में रहा था। दोनों के अफेयर की खूब खबरें सामने आई थीं। लेकिन दोनों ने कभी इस रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया और इन अफवाहों को सिरे से खारिज किया।

विदेशी गर्लफ्रेंड के साथ हैं चर्चा में:
पत्नी से तलाक के बाद अर्जुन आजकल अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड गैबरीला के साथ रिलेशनश‍िप में हैं। पिछले दिनों खबर थी कि दोनों साथ में यूरोप हॉलिडे पर गए थे। इस दौरान की दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग