3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

…जब माधुरी दीक्षित के कारण तब्बू की बहन से पिटते-पिटते बचे थे अनिल कपूर

जब तब्बू की बहन ने दी थी अनिल कपूर को सरेआम पिटने की धमकी, माधुरी दीक्षित ने ऐसे संभाली बात  

2 min read
Google source verification
anil kapoor and madhuri dixit

anil kapoor and madhuri dixit

बी-टाउन इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर 62 बसंत पार कर चुके हैं और उन्होंने अपने 40 साल के अब तक कॅरियर में अनेक हिट फिल्में दी हैं। अक्सर विवादों से दूर रहने वाले मिस्टर इंडिया अनिल कपूर एक बार धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित के कारण बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू की बहन से पिटते-पिटते बचे थे। बता दें कि तब्बू की बहन फराह नाज 80 के दशक की विवादित एक्ट्रेस में से एक थी। दरअसल, कॅरियर की शुरुआत में बोनी कपूर ने फराह नाज के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया था कि वह उन्हीं फिल्मों में काम करेंगी जिसमें अनिल कपूर अभिनेता होंगे।

माधुरी को प्रमोट करना चाहते थें अनिल
अनिल कपूर उन दिनों फराज को छोड़कर माधुरी दीक्षित को प्रमोट कर रहे थे। अनिल, फराह के साथ फिल्म 'रखवाले'में काम कर रहे थे। इस फिल्म के प्रोड्यूसर रामानायडू दग्गुबाती थे। उन्होंने फराह को फीस भी दे दी थी। हालांकि, अनिल कपूर प्रोड्यूसर पर फराह को रिप्लेस कर माधुरी को कास्ट करने का दवाब बना रहे थे। जब इस बात की भनक फराह को लगी तो उन्होंने एक इंटरव्यू में सरेआम अनिल को पीटने की धमकी दे डाली थी। यहीं नहीं, फराह ने माधुरी पर भी विवादित कमेंट्स किए। इसके बाद माधुरी इस फिल्म से पीछे हट गईं।

'हमारे-तुम्हारे' से शुरू किया था कॅरियर
अनिल कपूर ने अपना बॉलीवुड कॅरियर फिल्म 'हमारे-तुम्हारे' से शुरू किया था। हालांकि, 1983 में आई फिल्म 'वो सात दिन' से उन्होंने बतौर लीड एक्टर कॅरियर की शुरुआत की। अब तक वह अपने 40 साल लंबे कॅरियर में 121 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं।

1984 में सुनीता से की शादी
पर्सनल लाइफ की बात करें तो अनिल कपूर ने साल 1984 में सुनीता कपूर से शादी की थी। अनिल और सुनीता के तीन बच्चे- सोनम कपूर, रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर हैं।