
Salman and Agnes hamilton
मुंबई पुलिस ने डांस सिखाने के नाम पर मॉडल और स्ट्रलिंग एक्ट्रेसेस को सेक्स रैकेट में धकलेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला डांस कोरियोग्राफर हैं और उसका दावा है कि उसने बॉलीवुड के बड़े—बड़े स्टार्स को डांस सिखाया है। इस महिला का नाक एग्नेस हेमिल्टन है। आरोप है कि यह लड़कियों को खाड़ी और अफ्रिकी देशों में वेश्यावृति के लिए भेजती थी।
बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स को डांस सिखाने का दावा:
गिरफ्तार आरोपी महिला का दावा है कि उसने सलमान खान से लेकर सुशांत सिंह राजपूत तक को डांस सिखाया है। एक्ट्रेस डेजी शाह को भी उसने ही कोरियोग्राफी सिखाई थी। साथ ही एग्नेस ने दावा किया है कि वह प्रभुदेवा और गणेश आचार्य को भी असिस्ट कर चुकी है।
झूठ बोलकर विदेश भेजती थी लड़कियों को और..
गिरफ्तार आरोपी महिला एग्नेस हेमिल्टन मुंबई में डांस क्लास चलाती है। बताया जा रहा है कि उसकी डांस क्लास में बॉलीवुड की चर्चित हस्तियां आती हैं। एग्नेस पर आरोप है कि वह डांस क्लास में आने वाली लड़कियों को उसके लिए काम करने पर मजबूर करती थी। वह कॉन्सर्ट के नाम पर झूठ बोलकर लड़कियों को विदेश भेजती थी और उनसे वहां जबरन देह व्यापार कराती थी। बताया जा रहा है कि पुलिस को आरोपी महिला के पास से आपत्तिजनक क्लिप और दस्तावेज बरामद हुए हैं।
ऐसे हुआ रैकेट के खुलासा:
रिपोर्ट के अनुसार इस मामले का खुलासा तब हुआ जब केन्या सरकार ने एक मॉडल को डिपोर्ट कर भारत भेजा। डिपोर्ट की गई मॉडल ने मुंबई पुलिस को बताया कि एग्नेस ने उससे कहा था कि केन्या में कॉन्सर्ट है। जब मॉडल केन्या पहुंची तो वहां उसे रजिया पटेल नाम की एक महिला नैरोबी लेकर गई और जबरन देह व्यापार करवाने का प्रयास किसा। आरोपी एग्नेस अक्सर भारत और मलेशिया के बीच यात्रा करती थी। वहां वह मीटिंग करती थी और डिमांड होने पर लड़कियों को विदेश भेजती थी।
Updated on:
18 Nov 2018 11:14 am
Published on:
18 Nov 2018 10:33 am
