5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘दीपवीर’ के रिसेप्शन में रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग पहुंचे ये 6 सितारे, एक जोड़े ने पार्टी में बना रखी थी दूरी

दीपिका और रणवीर ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी।
2 min read
Google source verification
deepika ranveer

deepika ranveer

बॉलीवुड के न्यूली मैरिड कपल यानी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिहं अपनी शादी का तीसरा रिसेप्शन भी मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में दे चुके हैं। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं। दीपवीर के रिसेप्शन में अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक ने शिरकत की। वहीं इस रिसेप्शन में नए जोड़े को बधाई देने के लिए स्टार्स अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे। आइए जानते हैं उन जोड़ों को बारे में...

रिसेप्शन में दो जोड़ियां थी चौंकाने वाली:
रिसेप्शन में जहां अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे। वहीं बॉलीवुड के कई सितारे अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे वहां नजर आए। बता दें कि टागर श्रॉफ और दिशा पटानी के साथाा पहुंचे। वहीं वरुण धवन-नताशा दलाल और राजकुमार राव-पत्रलेखा, फराहन अख्तर-शिबानी दांडेकर के साथ पहुंचे। लेकिन दो जोड़ियां ऐसी थीं जिस पर मीडिया की नजर सबसे ज्यादा थी। ये जोड़ी थी मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर और अरबाज खान-जॉर्जिया अंद्रियानी की। हालांकि मलाइका पार्टी में अर्जुन से दूरी बनाती दिखाई दी थीं। फिलहाल दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कुछ भी नहीं कहा।

गौरतलब है कि दीपिका और रणवीर ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। शादी के बाद 21 नवंबर को इस जोड़ी का एक वेडिंग रिसेप्‍शन बेंगलुरू में हो चुका है। इसके बाद दोनों ने 28 नवंबर को एक और रिसेप्शन मुंबई में दिया था।