scriptबॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस को भी है सिगरेट पीने की बुरी लत, कश लगाते हुए समाने आईं थीं तस्वीरें | Bollywood These Actresses Captured With Smoking pics goes viral | Patrika News
बॉलीवुड

बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस को भी है सिगरेट पीने की बुरी लत, कश लगाते हुए समाने आईं थीं तस्वीरें

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं। जिन्हें स्मोकिंग की आदत है। अक्सर सिगरेट पीते हुए इन अभिनेत्रियों की तस्वीरें सामने आ जाती हैं। जिसकी वजह से इन्हें खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।

नई दिल्लीAug 13, 2021 / 04:02 pm

Shweta Dhobhal

Bollywood Actresses Smoking Pics

Bollywood Actresses Smoking Pics

नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्स को अपने शौक के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता ही नहीं बल्कि अभिनेत्रियां भी अपने अजीबो गरीब शौक के लिए जानी जाती हैं। कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं। जिन्हें सिगरेट पीते हुए देखा जाता है। कुछ समय पहले एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर पर जमकर बवाल हो गया था। फोटो में प्रियंका चोपड़ा अपनी मां और पति निक जोनस संग सिगरेट पीते हुए दिखाई देती हैं। सोशल मीडिया पर जब ये तस्वीर आई तो लोगों ने प्रियंका को अस्थमा की बीमारी को लेकर ट्रोल किया गया। वैसे आपको बता दें प्रियंका ही नहीं बल्कि ये एक्ट्रेसेस भी सिगरेट पीने का शौक रखती हैं।

priyanka.jpeg

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए मियामी गई थीं। वहां से एक तस्वीर सामने आईं थीं। फोटो में प्रियंका मां मधु चोपड़ा और पति निक जोनस संग सिगरेट पीते हुए दिखाई दीं। जिसके बाद ट्रोलर्स ने उनकी जमकर क्लास लगा दी थी।

mahira.jpeg

माहिरा खान

सुपरस्टार शाहरुख खान संग फिल्म ‘रईस’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान भी सिगरेट पीते हुए दिखाई दीं थी। खास बात ये थी कि तस्वीर में माहिरा संग एक्टर रणबीर कपूर भी सिगरेट पीते हुए नज़र आए थे। जिसके बाद दोनों के लिंकअप्स की खबरें भी सामने आईं थीं।

यह भी पढ़ें

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने अपनी सीक्रेट शादी और नाक की सर्जरी से जुड़े सवालों के दिए जवाब

sush.jpg

सुष्मिता सेन

अभिनेत्री सुष्मिता सेन की भी सिगरेट पीते हुए तस्वीर सामने आई थी। जिसके बाद ट्रोलर्स ने उनका खूब मज़ाक उड़ाया था। इंडस्ट्री में सुष्मिता को उनकी फिटनेस की वजह से भी जाना जाता है।

mani.jpg

मनीषा कोइराला

एक्ट्रेस मनीषा कोइराला को भी सिगरेट पीते हुए स्पॉट किया गया था। यही नहीं मनीषा को शराब पीने की भी बुरी लत है। लेकिन कैंसर की बीमारी से जंग जीतने के बाद एक्ट्रेस ने सिगरेट और शराब छोड़ दी थी।

 

यह भी पढ़ें

अभिनेता Nana Patekar ने एक साथ बनाए दो अभिनेत्रियों संग संबंध, पकड़े जाने पर हुई थी खूब मारपीट

sumo.jpg

सुमोना चक्रवर्ती

वैसे आपको बता दें बॉलीवुड एक्ट्रसेसे ही नहीं बल्कि टीवी एक्ट्रेसेस का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। ‘द कपिल शर्मा शो’ में कॉमेडियन कपिल शर्मा की पत्नी का रोल निभाने वाली सुमोना चक्रवर्ती को भी सिगरेट पीते हुए देखा गया था।

sara.jpg

सारा खान


टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सारा खान को भी सिगरेट पीते हुए स्पॉट किया गया था।

Home / Entertainment / Bollywood / बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस को भी है सिगरेट पीने की बुरी लत, कश लगाते हुए समाने आईं थीं तस्वीरें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो