11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये गिरफ्तारी गुजरात के भुज से की गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
salman khan

फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार

सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों का पता चल चुका है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

गुजरात से हुई गिरफ्तारी

सूचना मिल रही है कि दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से पकड़ा गया है। इन दोनों आरोपियों को मुंबई पुलिस ने पकड़ लिया है। सलमान के घर पर हुई फायरिंग के बाद से ही दोनों आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई थी। सोमवार की देर रात पुलिस को इस मामले में सफलता हाथ लगी।

यह भी पढ़ें: बुलेट प्रूफ कार में कड़ी सुरक्षा के बीच घर से बाहर निकले सलमान खान!

बता दें कि रविवार सुबह करीब 5 बजे दो बाइक सवार हमलावरों ने सलमान खान के बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोलीबारी की थी। हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने फेसबुक पोस्ट के जरिए ली थी।