
brahmastra star alia bhatt showers love on ranbir kapoor
बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia Bhatt Ranbir Kapoor) की हाल में सिनेमाघरों में फिल्म 'बह्मास्त्र' रिलीज हुई है। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। साथ ही साथ फिल्म धुंआधा कमाई भी कर रही है।
फिल्म की सक्सेस के साथ ही कपल एपनी पर्सनल लाइफ को भी खूब एन्जॉय कर रहा है। अक्सर दोनों को साथ देखा जाता है। एक बार फिर दोनों फिल्ममेकर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ऑफिस के बाहर स्पॉट हुए हैं। इस दौरान दोनों का लुक काफी कूल था, लेकिन इस दौरान रणबीर ने आलिया के साथ कुछ ऐसी हरकत कर दी जो फैंस को पसंद नहीं आई। दरअसल में आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के बालों को ठीक कर रही थीं, लेकिन लगता है रणबीर को ये पसंद नहीं आया और वो आलिया का हाथ हटा देते हैं। लोगों को रणबीर की ये बात अच्छी नहीं लगी और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें- एसएस राजामौली को साउथ में 'ब्रह्मास्त्र' को प्रमोट करने के लिए दिए गए थे 10 करोड़?
वायर वीडियो पर लोग जमकर कमेंटबाजी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “उसने उसे अपने बालों को छूने क्यों नहीं दिया?!!! रणबीर का व्यवहार अजीब है।
दूसरे ने लिखा, “लड़के कभी भी लड़कियों को अपने बालों को स्टाइल करने की इजाज़त नहीं देते हैं, उन्हें लगता है कि हम इसे बर्बाद कर देंगे।”
हालांकि कुछ ने इस बात को इग्नोर करते हुए कपल के इस रोमांटिक अंदाज को पसंद किया और खूब प्यार लुटाया।
दोनों के लुक की बात करें तो दोनों ही कैजुअल अवतार में नजर आए। लिया और रणबीर दोनों ने ही ब्लू डेनिम चूज किया। आलिया ने इसे सैटिन येलो शर्ट के साथ पेयर किया और रणबीर ने व्हाइट टी-शर्ट के साथ कैरी किया। इस दौरान कपल के साथ डायरेक्टर अयान मुखर्जी और एक्टर नागार्जुन भी दिखे।
यह भी पढ़ें- पंकज त्रिपाठी ने सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के एक साल बाद किया खुलासा, शहनाज गिल को लेकर कही ये बात
अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बीते 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसे पसंद किया जा रहा है। रिलीज से पहले फिल्म का जमकर विरोध हुआ, लेकिन अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। वहीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो खबर आ रही है कि जल्द ही आलिया भट्ट का बेबी शॉवर होने वाला है जिसे उनकी मां और सास होस्ट करने वाले हैं।
Published on:
15 Sept 2022 12:26 pm
