17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रोलर के निशाने पर आए शाहरुख, फैंस ने किया ऐसे बचाव

ट्रोलर के निशाने पर आए शाहरुख, फैंस ने किया ऐसे बचाव
less than 1 minute read
Google source verification
shahrukh-khan.jpg

कोरोनावायरस के खिलाफ चल रही जंग जीतने के लिए कई सेेलेेब्रिटी ने आगे आकर करोड़ों रुपए डोनेशन किए हैं। लेकिन कुछ सेलेब्स इस लड़ाई में कोई योगदान देने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। वे ट्रोलर के निशाने पर हैं। क्योंकि उन्होंने अभी तक किसी प्रकार के डोनेशन की घोषणा नहीं की है। ऐसे में एक नाम शाहरुख खान का भी है जहां एक और शाहरुख ट्रोलर केे निशाने पर आए, वहीं दूसरी ओर उनके फैंस उनके पुराने फोटो शेयर कर उनके द्वारा देश हित में किए गए कार्यों से अवगत करा रहे हैं ।इसी बीच यह भी जानकारी आई है कि शाहरुख खान ने बिना दिखावे के प्रधानमंत्री कोष में राशि दान की है।

एक्शन अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा कोरोनावायरस से लड़ने के लिए 25 करोड़ देने की घोषणा की, जिसके बाद से कई स्टार्स आगे आकर विभिन्न रूपों में कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में सहयोग देने लगे हैं । हालांकि कई स्टार से ऐसे भी हैं जिन्होंने अभी तक किसी प्रकार की घोषणा नहीं की है। ऐसे स्टार्स को कुछ यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं ।ऐसे में शाहरुख खान भी ट्रोलर के निशाने पर आ गए । जहां एक और उन्हें ट्रोल किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर शाहरुख के फैंस उनके कुछ पुराने फोटो के स्क्रीनशॉट शेयर कर उनका बचाव कर रहे हैं फैंस का कहना है कि शाहरुख खान कई बार देश हित में आगे आ चुके हैं

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग