4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस अदाकारा की शादी के बाद फूट-फूटकर रोए थे राज कपूर, कई घंटो तक खुद को बाथरूम में कर लिया था बंद

Raj Kapoor की लव स्टोरी के बारे में बात करें तो उनकी और एक्ट्रेस नरगिस की प्यार भरी दास्तान किसी से छिपी नहीं है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Jun 02, 2019

death-anniversary-raj-kapoor-and-nargis-love-story-and-breakup

death-anniversary-raj-kapoor-and-nargis-love-story-and-breakup

बॅालीवुड स्टार Raj Kapoor की आज पुण्यतिथि है। उनका जन्म 14 दिसंबर को पेशावर (पाकिस्तान) में हुआ था वहीं निधन 2 जून, 1988 को हुआ। राज कपूर सिनेमा जगत के मशहूर एक्टर रहे हैं। साथ ही उन्होंने डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया हुआ है।

राज कपूर को मुर्गियां पालने का बड़ा शौक था। उन्होंने घर पर कई मुर्गियां पाल रखी थी। इतना ही नहीं उन्होंने सभी मुर्गियों का नाम भी रखा हुआ था। वहीं अगर राज कपूर की लव स्टोरी के बारे में बात करें तो उनकी और एक्ट्रेस नरगिस की प्यार भरी दास्तान किसी से छिपी नहीं है।

उन दिनों राज कपूर और नरगिस की लव स्टोरी काफी फेमस थी। शादीशुदा होने के बाद भी राज, नरगिस के प्यार में पड़ गए थे। नरगिस ने राज कपूर की फिल्म आग और अवारा फिल्म में काम किया। इसके बाद राज ने नरगिस से कह दिया था कि वे किसी और के साथ काम नहीं करेंगी। लेकिन लंबे रिलेशन में रहने के बाद नरगिस और राज कपूर ने अपनी राहें अलग कर ली।

राज को लगता था कि एक दिन नरगिस उनके पास आएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नरगिस ने सुनील दत्त से शादी कर ली और इस बात से दुखी होकर राज कपूर बॉथरूम में घंटों रोते रहते थे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग