
दीपिका, रणवीर का यह है वेलेंटाइन प्लान, इंस्टाग्राम पर किया यह शेयर
युवाओं की पंसदीदा जोड़ी 'दीपिका पादुकोण' और 'रणबीर सिंह' इस बार वेलेंटाइन डे 'velentain day 2020' खास अंदाज में मनाएंगे। जिसका खुलासा दीपिका ने रोज डे की सुबह इंस्टाग्राम पर दोनों का पासपोर्ट शेयर कर किया है। इससे साफ पता चल रहा है कि वे वेलेंटाइन सेलिब्रेशन के लिए वेकेशन पर जा रहे हैं। लेकिन कहां जा रहे हैं यह तो सिर्फ उन्हें ही पता है।
देशभर में 14 फरवरी को मनाए जाने वाले वेलेंटाइन डे के पहले शुक्रवार को वेलेंटाइन वीक की शुरूआत हो चुकी है। इस वीक को बॉलीवुड सेलेब्स कुछ खास अंदाज में मनाते हैं। बॉलीवुड की सबसे अधिक पसंद की जाने वाली इस जोड़ी के वेलेंटाइन वीक की शुरूआत होने से फैंस भी एक के बाद एक कमेंट्स दे रहे हैं। यह जोड़ी पिछले साल 2019 में काफी व्यस्त रही। लेकिन 2020 में वेलेंटाइन वीक बेहतरीन तरीके से मनाने के मुड में निकल गए हैं।
View this post on InstagramA post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
83 में नजर आएगी दीपिका और रणबीर सिंह
फिल्मी दुनिया के चमकते सितारे दीपिका पादुकोण और रणबीर सिंह की अगली फिल्म '83' करीब 10 अप्रैल को रिलीज होेगी। यह फिल्म 1983 में आयोजित क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। जिसमें रणबीर पूर्व भारतीय कप्तान 'कपिल देव' की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं दूसरी ओर दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। रणवीर की 2019 में 'गली ब्वॉय' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। दीपिका की जनवरी में 'छपाक' रिलीज हुई जिसमें उन्होंने एक लड़की जिस पर एसिड़ अटैक हुआ है। उसके संघर्ष की कहानी को बखूबी निभाया है। अब '83' में दीपिका पादुकोण भारतीय बल्लेबाज कपिल देव ' रणबीर सिंह' की पत्नी के रुप में नजर आएंगी।
Published on:
07 Feb 2020 04:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
