
deepika padukone ranveer singh
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने रविवार को अपना 34वां बर्थडे लखनऊ में एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ सेलिब्रेट किया। उनके साथ पति रणवीर सिंह भी इस सेलिब्रेशन में साथ नजर आए। इससे पहले जब वे लखनऊ जाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे तो एक फैन केक लेकर उनका इंतजार कर रहा था। उसने दीपिका से केक काटने की गुजारिश की और वे मना नहीं कर सकीं। एक्ट्रेस ने केक काटा और फैन को भी केक खिलाया। इस दौरान रणवीर पत्नी के लिए हैप्पी बर्थडे गाते नजर आए। दीपिका ओरेंज कलर की फ्रंट नॉट वाली शर्ट और जींस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ उन्होंने हील्स और स्टाइलिश सनग्लासेस कैरी किए थे। वहीं रणवीर सिंह चैक ओवरकोट के साथ ब्लू शर्ट और पैंट में नजर आए।
View this post on InstagramA post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
आलिया ने भी किया विश
फैंस ही नहीं बॉलीवुड स्टार्स ने भी डिंपल गर्ल को बर्थडे विश किया। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने दीपिका की फोटो शेयर करते हुए लिखा,'हैप्पी बर्थडे लवली...आपका दिन बहुत,बहुत खूबसूरत हो।' बता दें कि दीपिका और आलिया अच्छी दोस्त हैं। दोनों जब भी साथ होती हैं तो उनके बीच एक प्यारी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। इसके साथ ही हमेशा दोनों एक दूसरे के काम की तारीफ करते रहते हैं।
Published on:
05 Jan 2020 06:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
