5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपिका के Ex-ब्वॉयफ्रेंड भी करने जा रहे हैं शादी, ये फेमस सिंगर बनेंगी दुल्हन!

दीपिका ने अपने कॅरियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी।
2 min read
Google source verification
deepika padukone

deepika padukone

इन दिनों बालीवुड में मानों शादियों का सीजन चल रहा है। प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, दीपिका पादुकोण—रणवीर सिंह की शादी के बाद अब एक और जोड़े के शादी की खबरें सामने आ रही हैं। चर्चा है कि दीपिका पादुकोण के एक्स ब्वॉयफ्रेंड निहार पांड्या भी जल्द शादी करने वाले हैं। बता दें कि निहार के साथ दीपिका लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे।

इस सिंगर से कर रहे हैं शादी:
पिंकविला ने सूत्रों के हवाले से लिखा, 'एक्टर निहार पांड्या, सिंगर नीति मोहन से शादी करने जा रहे हैं। दोनों पिछले चार साल से रिलेशनशिप में हैं और एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया है। वहीं दोनों अगले साल फरवरी 2019 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। संगीत, मेहंदी और शादी में करीबी लोग ही शामिल होंगे। जबकि रिसेप्शन का न्योता इंडस्ट्री के सभी दोस्तों के पास जाएगा।'

मॉडलिंग के दिनों में शुरू हुई थी लवस्टोरी:
दीपिका ने अपने कॅरियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। इसी दौरान निहार से उनकी मुलाकात हुई थी और दोनों ने निहार को डेट किया था। वहीं साल 2005 में दोनों की एक दूसरे से मुलाकात एक एक्टिंग स्कूल में हुई थी। सूत्रों की मानें तो दीपिका, निहार के साथ लिव इन में भी रही हैं। लेकिन उनका ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका। वहीं करीब 3 साल के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।