
Deepika Padukone at Oscar 2023
Deepika Padukone ऑस्कर 2023 में दीपिका पादुकोण का डंका देश में नहीं विदेश में भी देखने को मिल रहा है। 95th Academy Awards में रेड कार्पेट में अपना जलवा ऐसे बिखेरा कि सभी की नजरें दीपिका पादुकोण पर ही टिकी नजर आईं। बेमिसाल खूबसूरती और टैलेंट के साथ दीपिका ऑस्कर 2023 में बतौर होस्ट डेब्यू कर लिया है। दीपिका 95th एकेडमी अवार्ड्स में अवॉर्ड प्रजेंट कर रहीं हैं। जैसे ही दीपिका स्टेज पर आईं तो सभी उनकी खूबसूरत के कायल हो गए। दीपिका ने अपना ऑस्कर रेड कार्पेट लुक कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया अकाउंट पर स्पेशली अपने फैंस के लिए शेयर किया है। उन्होंने फोटोज के कैप्शन में लिखा- #Oscars95। दीपिका का ऑस्कर लुक बेहद गॉर्जियस और ग्लैमरस रहा। दीपिका का लुक देखकर हर कोई उन्हें अपनी दिल देने के लिए मजबूर हो जाएगा। फिल्म पठान से पूरी दुनिया में ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हिट देने वाली लेडी पठान का यह हॉट अंदाज लोगों के दिलों पर बिजलियां गिरा रहा है।
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Oscar) ने अवॉर्ड फंक्शन अटेंड करने के लिए ब्लैक कलर को चूज किया है। दीपिका ऑफ शोल्डर-फिश कट गाउन में बेहद गॉर्जियस नजर आईं। उनके इस गाउन में ओपेरा ग्लव्स (Opera gloves) भी अटैच हैं। कुल मिलाकर दीपिका का पूरा लुक बेहद ही क्लासी रहा। (Deepika Padukone Oscar Red Carpet Look) फ्रंट ओपन ब्लैक गाउन में दीपिका बेहद खूबसूरत दिखीं। एक्ट्रेस (Deepika Padukone Black Off Shoulder dress) ने अपने इस लुक को काफी डिसेंट रखा है। डायमंड नेकलेस और पर्ल ब्रेसलेट-रिंग्स के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। दीपिका ने इस लुक के साथ ईयररिंग्स नहीं ट्राए किए क्योंकि उनका लुक सिल्वर विद येलो स्टोन नेकलेस के साथ बेहद ही हॉट लग रहा है।
यह भी पढ़ें: लंदन के लिए उड़ान भरेंगी राखी सावंत, 'जितना लूटना था तूने मुझको लूट लिया सनम...'
इस गॉर्जियस-ग्लैमरस लुक के साथ दीपिका (Deepika Padukone Oscars 2023) ने अपने हेयर लुक को मिडिल पार्टेड स्लीक लो-बन बनाया है। जोकि उनके इस लुक के साथ प्रोपर इंहेंस कर रहा है। साथ ही इसके एक्ट्रेस के न्यूड मेकअप-विंग आईलाइनर लुक ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। वैसे तो फोटोज के साथ एक्ट्रेस ने डिजाइनर को टैग नहीं किया है। लेकिन सूत्रों की मानें तो एक्ट्रेस के इस अवॉर्ड फंक्शन का लुक (Louis Vuitton) के कलेक्शन का है। साथ ही उन्होंने नेक पर नया टैटू-82°E भी फ्लॉन्ट किया। दीपिका ने कई कैंडिड पोज भी दिए। फैंस को दीपिका का स्लीक लुक बेहद पसंद आ रहा है।
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के फैंस उन्हें 'ऑस्कर 2023' (Oscar 2023) में इस हॉट अंदाज में देखकर बेहद खुश हैं। (Deepika Padukone Oscar 2023) वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण पठान से तहलका मचाने के बाद फिल्म 'प्रोजेक्ट के' (Project K) में बाहुबली फेम एक्टर प्रभास (Prabhas) के साथ नजर आएंगी। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म होगी। इसके अलावा फिल्म 'फाइटर' (Fighter) में दीपिका एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ एक्शन मोड से धमाका करेंगी। रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'लेडी पठान' (Lady Singham) में दीपिका पुलिस ऑफिसर के रोल में दमदार एक्शन करती नजर आएंगी। इसके साथ ही शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ फिल्म 'जवान' (Jawan) में दीपिका कैमियो रोल में नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: सतीश कौशिक को 15 करोड़ के लिए मेरे पति ने मारा है, महिला का सनसनीखेज खुलासा
Updated on:
13 Mar 2023 01:58 pm
Published on:
13 Mar 2023 11:07 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
