28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Anniversary: अतरंगी कपड़े पहनने वाले रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका के साथ हमेशा रखा हैं फैशन सेंस का ख्याल, देखें ये तस्वीरें

रणवीर-दीपिका की पहली शादी की सालगिराह तिरुपति बालाजी मंदिर के दोनों ने किए दर्शन दीपिका के साथ रणवीर सिंह फैशन का रखते हैं ध्यान

3 min read
Google source verification
deepika-padukone-ranveer-singh-gettyimages-1072341524_1.jpg

नई दिल्ली | दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की शादी को आज यानी 14 नवंबर से एक साल पूरा हो गया है। आज दोनों अपनी शादी की सालगिरह सेलिब्रेट (Marriage Anniversary) कर रहे हैं। इस मौके पर रणवीर-दीपिका सबसे पहले तिरुपति बालाजी मंदिर दर्शन करने पहुंचे। जंहा से दीपिका और रणवीर की ट्रेडिशनल लुक में खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। इसके बाद दोनों पद्मावति के दर्शन भी करेंगे। बता दें कि दीपिका और रणवीर ने एक दूसरे को 6 साल तक डेट करने के बाद शादी की थी। शादी के पहले भी दोनों एक साथ कई इंवेट्स पर दिखाई देते थे। लेकिन रणवीर जब भी दीपिका के साथ किसी इवेंट में पहुंचते हैं तो अपने ड्रेसिंग स्टाइल का हमेशा ध्यान रखते हैं।

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हमेशा अपने अतरंगी कपड़ो की वजह से सुर्खियां बटोरते हैं। उनके कपड़े बाकी स्टार्स से काफी अलग रहते हैं। जबकि दीपिका पादुकोण अपने कमाल के फैशन सेंस के लिए लिस्ट में सबसे ऊपर रहती हैं। लेकिन रणवीर जब भी दीपिका के साथ रहते हैं तो अपने फैशन का पूरा ध्यान रखते हैं। दीपिका के साथ रणवीर की इस तस्वीर में देखिए उन्होंने कोई भी फैशन ब्लंडर नहीं किया है।

ये भी पढ़े- क्या बिग बॉस के घर में है पार्लर? ऐसे तैयार होती हैं फीमेल कंटेस्टेंट, खुद ही देख लीजिए

इस फोटो में देखिए रणवीर और दीपिका किसी टीवी रिएलिटी शो में पहुंचे हैं। जंहा रणवीर सिंह ने सिंपल स्लिम फिट ब्लेजर पहन रखा है वहीं दीपिका सलवार शूट में नजर आ रही हैं।

ये तस्वीर भी एक इवेंट के दौरान की है। जंहा पर रणवीर सिंह पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ नजर आ रहे हैं। रणवीर ने चेक डिजाइन का शूट पहन रखा है। रणवीर के दूसरे कपड़ो के मुकाबले ये काफी सिंपल है। दीपिका भी साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण कैमरे के नजरों से कितना भी बचना चाहें लेकिन मीडिया के कैमरे उन्हें ढूंढ ही लेते हैं। इस फोटो में देखिए रणवीर ने दीपिका के साथ होते हुए जैकट पहन रखा है जिसमें कुछ भी अजीब नहीं है।

ये तस्वीर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के बाद की है। जब शादी के बाद उन्होंने मीडिया के सामने पोज दिया था। इस फोटो में रणवीर सिंह ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रहे हैं।

तो देखा आपने कैसे रणवीर सिंह वाइफ दीपिका पादुकोण के साथ अपने ड्रेसिंग स्टाइल का पूरा ध्यान रखते हैं। अकेले वो कैसे भी अजीब कपड़े पहनते हैं लेकिन दीपिका के साथ वो ऐसी गलती नहीं करते।