
deepika padukone
लंबे समय से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की अटकलें चल रही थी। हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की डेट फाइनल कर इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वेडिंग कार्ड साझा किया है। जिसमें उन्होंने अपनी शादी की डेट सार्वजनिक कर दी है। लेकिन इस कार्ड में एक बड़ी चूक सामने आ रही है। जिसे लेकर यूजर्स भी दीपिका पादुकोण को काफी ट्रोल कर रहे हैं।
दरअसल दीपिका पादुकोण ने अपने शादी का जो कार्ड साझा किया है उसमें उनमें एक्ट्रेस का नाम 'दीपिका' की जगह 'दीपीका' लिखा हुआ है। साथ ही कुछ और गलतियां भी सामने आ रही है। कार्ड में एक जगह 'कि' के स्थान पर 'की' लिखा हुआ है।
शादी के लिए 2 दिन का जिक्र
बता दें कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस बात पर भी ट्रोल कर रहे हैं कि आखिर 2 दिन कौन शादी करता है। एक यूजर ने पूछा, 'दो दिन तक कौन-सी शादी होती है यार।'
इस कार्ड में लिखा है, 'हमें आपको यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है 'की' हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवंबर 2018 को तय हुई है।' उसमें आगे लिखा है, 'इतने सालों में आपने हमें जो प्यार और स्नेह दिया है, उसके लिए हम आपके आभारी हैं और हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खूबसूरत सफर के लिए हम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं। बहुत सारा प्यार, 'दीपीका' और रणवीर।'
Updated on:
22 Oct 2018 06:45 am
Published on:
22 Oct 2018 06:45 am
