
ranveer and deepika
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पिछले कुछ समय से शादी को लेकर सुर्खियों में चल रहे थे। इनकी शादी की तारीख को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थी। अब तक दोनों की शादी की तारीख फाइनल नहीं हो पाई थी। लेकिन अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है और खुद रणवीर और दीपिका ने अपनी शादी की तारीख का ऐलान कर दिया है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14 और 15 नवंबर 2018 को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा कर दी है।
तारीख बताते हुए यह लिखा:
दीपिका और रणवीर ने शादी के डेट की घोषणा करते हुए लिखा- 'हमें आपको यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवंबर 2018 को तय हुई है।' साथ ही उन्होंने लिखा, 'इतने सालों में आपने हमें जो प्यार और स्नेह दिया है, उसके लिए हम आपके आभारी है और हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खूबसूरत सफर के लिए हम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं। बहुत सारा प्यार दीपिका और रणवीर।'
इटली में कर सकते हैं शादी:
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका और रणवीर ने इटली के लेक कोमो में सात फेरे ले सकते हैं। हालांकि अभी तक शादी की जगह के बारे में इन दोनों ने कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक दोनों उत्तरी इटली के लेक कामो में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी करेंगे। ये जगह हॉलीवुड वालों के लिए काफी फेमस है, जहां मडोना और एलिटन जॉन जैसे सितारे रहते हैं।
Published on:
21 Oct 2018 05:03 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
