28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीपवीर का बच्चा होगा अरबपति, मम्मी-पापा की तरह जिएगा लग्जरी लाइफ, इतनी है Net Worth

Deepika Padukone And Ranveer Singh: दीपिका पादुकोण 2 महीने की प्रेग्नेंट हैं उन्होंने खुद इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।

2 min read
Google source verification
deepika_padukone_announced_pregnancy_news_after_know_about_ranveer_singh_deepika_net_worth.jpg

दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह बनने वाले हैं पेरेंट्स

Deepika Padukone Pregnacy News: रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण के घर सिंतबर में नन्हा मेहमान आने वाला है। कपल ने ये गुड न्यूज फैंस को एक पोस्ट के जरिए दी है। कपल ने एक पोस्टर जारी करते हुए लिखा- सितंबर 2024। दीपिका पादुकोण सिंतबर में मा बनेंगी। एक्ट्रेस इस समय 2 महीने के प्रेग्नेंट हैं। आईये जानते हैं बॉलीवुड के पावर कपल की क्या है Net Worth। जन्म के बाद बेबी को कितने करोड़ की मिलेगी संपत्ति...


बता दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का वर्ली में एक बेहद आलीशान 5 बीएचके का अपार्टमेंट हैं इसी घर में कपल रहता भी है। इस घर की कीमत 40 करोड़ है। वहीं, दोनों के पास एक 4 बीएचके घर के भी मालिक हैं। इसकी कीमत 6 करोड़ रुपए है। पिछले साल 2023 में कपल ने शाहरुख खान के बंगले मन्नत के पास ही एक आलीशान अपार्टमेंट भी खरीदा है। इसकी कीमत 119 करोड़ रुपये है। रणवीर और दीपिका ने अलीबाग में भी एक खूबसूरत हॉलिडे होम खरीदा है जिसकी कीमत 22 करोड़ रुपए है।

यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण 2 महीने की है प्रेग्नेंट, रणवीर सिंह के घर इस महीने होगा बच्चे का जन्म


दीपिका पादकुोण और रणवीर सिंह कपल की कमाई का जरिया फिल्मों में एक्टिंग और बड़े-बड़े विज्ञापन हैं। रणवीर सिंह एक फिल्म का लगभग 20 करोड़ रुपए लेते हैं। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, दीपिका पादुकोण हर फिल्म का लगभग 12-15 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। इसके साथ ही, वह तनिष्क, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक जैसे भारतीय ब्रांडों के साथ-साथ लुई वुइटन और कार्टियर जैसे बड़े और लक्जरी डिजाइनर लेबल की ब्रांड एंबेसडर हैं।


Koimoi के अनुसार, दीपिका पादकुोण की नेटवर्थ लगभग 500 करोड़ रुपए है। वहीं, रणवीर सिंह के पास लगभग 245 करोड़ की संपत्ति है। अगर कपल की सारी प्रोपर्टी को मिला दिया जाए तो रणवीर और दीपिका मिलकर करीब 745 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। इससे साफ है कि दीपिका रियल क्वीन हैं क्योंकि उनके पास पति रणवीर 67% ज्यादा प्रोपर्टी है। ऐसे में कपल का जो बच्चा होगा वह अरबपति होगा।

यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण हैं प्रेग्नेंट 18 सेकंड के इस Video से जानें सच