
Deepika Padukone rejected for Om Shanti Om screen test
नई दिल्ली | शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'ओम शांति ओम' (Om Shanti Om) को सोमवार को 13 साल पूरे हो गए हैं। ये फिल्म 9 नवंबर, 2007 को रिलीज हुई थी। दीपिका के लिए फिल्म ओम शांति ओम इसलिए खास है क्योंकि बॉलीवुड में ये उनकी डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म के बाद दीपिका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ओम शांति ओम लोगों को जितनी पसंद आई थी उससे कहीं ज्यादा दीपिका ने दर्शकों का दिल चुरा लिया था। लेकिन मस्तानी के लिए अपना पहला रोल पाना आसान नहीं था। स्क्रीन टेस्ट में दीपिका फेल हो गई थीं।
दीपिका ने वैसे तो कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। लेकिन सफलता उन्हें बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद ओम शांति ओम से मिली। हालांकि फिल्म में शांतिप्रिया का किरदार निभाने के लिए दीपिका स्क्रीन टेस्ट में फेल हो गई थीं। फराह खान ने दीपिका का ऑडिशन लिया था। खास बात ये है कि फराह को मलाइका अरोड़ा ने दीपिका का नाम सजेस्ट किया था। उससे पहले तक फराह सुष्मिता सेन और प्रियंका चोपड़ा को लेकर विचार कर रही थीं। हालांकि बाद में दीपिका को एक खास कारण से फराह ने फिल्म में साइन किया।
दरअसल, फराह को दीपिका अपनी एक्टिंग से भले ही इम्प्रेस नहीं कर पाई थी लेकिन खूबसूरत का असर जरूर छोड़ दिया था। फराह को दीपिका की सुंदरता ने बहुत ज्यादा प्रभावित किया था। जिसके बाद उन्होंने डिसाइड किया कि वो दीपिका को ही कास्ट करेंगी। इस तरह दीपिका को उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म मिल गई थी। हालांकि आज दीपिका की एक्टिंग के करोड़ो लोग दीवाने हैं। डायरेक्टर उन्हें फिल्म में लेने के लिए लाइन लगाए रहते हैं। दीपिका की हिट फिल्मों की लिस्ट बेहद लंबी हैं। इन दिनों वो फिल्म पठान की तैयारियों में बिजी हैं। कुछ समय बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी।
Published on:
09 Nov 2020 09:52 pm
