17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपिका-रणवीर दिखे कपिल देव और रोमी के अवतार में, देखिए उनकी ये तस्वीर

फोटो में आप देख सकते हैं कि रणवीर सिंह कपिल देव (Kapil Dev) बनकर खड़े हैं तो दीपिका उनकी पत्नी रोमी बनकर।
2 min read
Google source verification
deepika_padukone_83_look_.jpeg

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हाल ही में अपने वेकेशन के चलते सुर्खियों में थे। दोनों ने अपनी तस्वीर तो शेयर नहीं की लेकिन साइकिल, छतरी और चप्पलों की फोटो शेयर की थी। लेकिन अब दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। ये तस्वीर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की आने वाली फिल्म '83' की है। इस तस्वीर के जरिए दीपिका पादुकोण का '83' से जुड़ा फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है।

दीपिका पादुकोण ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Deepika Padukone Instagram Account) से शेयर किया है। फोटो में आप देख सकते हैं कि रणवीर सिंह कपिल देव (Kapil Dev) बनकर खड़े हैं तो दीपिका उनकी पत्नी रोमी बनकर। दोनों का ये लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। दीपिका ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- "खेल के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में से एक पर कब्जा करने वाली फिल्म में एक छोटा सा हिस्सा निभाने के लिए सक्षम होना भी एक सम्मान की बात है। एक पति की पेशेवर और व्यक्तिगत आकांक्षाओं की सफलता में उसकी पत्नी के किरदार को बहुत करीब से अपनी मां में देखा है और '83' कई मायनों में उन महिलाओं के लिए सम्मान है, जिन्होंने अपने पति के सपनों को अपने सपनों से पहले रखा है। यह '83' है।"

View this post on Instagram

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

दीपिका द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में दोनों एक-दूसरे की तरफ देखते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों शादी के बाद पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। हालांकि इसमें दीपिका पादुकोण का रोल छोटा है। '83' 1983 में हुए वर्ल्ड कप में भारत को मिली जीत पर आधारित है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग